फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder in Bijnaur area: dead bodies found in room.

Lucknow: साजिश के तहत किराये पर लिया था कमरा, एक बोरे से हाथ व दूसरे से थोड़ा सा सिर बाहर दिखा

Mon, 01 Apr 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Apr 2024 12:05 AM IST
सार

बिजनौर इलाके में पत्नी व दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। हत्यारोपी ने साजिश के तहत ही कमरा किराये पर लिया था। बोरों में मासूमों के शव देख कर सभी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Murder in Bijnaur area: dead bodies found in room.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाले रामलगन ने साजिश के तहत बिजनौर के सरवन नगर में किराये पर कमरा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि जहां पर आरोपी पहले किराये पर रह रहा था, वहां और भी किरायेदार रहते थे। इसलिए वह सरवन नगर में रहने आ गया।

विज्ञापन


सरवन नगर में किराये के जिस मकान में उसने वारदात को अंजाम दिया उसका ग्राउंड फ्लोर खाली है। वह ऊपर वाले कमरे में रह रहा था। मतलब पूरे घर में वही परिवार के साथ रह रहा था। वहीं, पहले जिस घर में किराये पर रहता था उसको भी रामलगन ने खाली नहीं किया था। नए वाले घर में उसने आराम से वारदात को अंजाम दिया। वहां कोई भी चीखपुकार सुनने वाला नहीं था।
विज्ञापन


दरअसल, मकान मालिक ने खिड़की से जब कमरे में देखा तो केवल ज्योति का शव ही दिख रहा था। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि भीतर तीन शव हैं। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो सबसे पहले ज्योति का शव कब्जे में लिया। तभी पास में रखे दो बोरों पर नजर पड़ी। उसमें से एक बोरे से हाथ व दूसरे से थोड़ा सा सिर बाहर दिख रहा था। बोरे खोले गए तो उनमें दोनों मासूमों के शव मिले। ये देख सभी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed