फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder FIR registered against Kuldeep, investigation intensified

Lucknow News: कुलदीप के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज

Fri, 22 May 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered against Kuldeep, investigation intensified
बसखारी । बसखारी क्षेत्र के शुकुलबाजार स्थित होटल में प्रेमिका की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी कुलदीप गौड़ के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। उधर, आरोपी युवक का राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में चल रहा है। परिवार का कोई सदस्य अब तक उसे देखने तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


बसखारी क्षेत्र के मरौंचा निवासी प्रिया (20) व हंसवर के गोकुलपुर कुलदीप गौड़ का तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को युवती अपने घर से कॉलेज फीस जमा करने जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद दोनों लोग शुकुलबाजार में संचालित होटल के कमरे में मुलाकात करने पहुंचे थे। यहां आपस में कहासुनी होने के बाद कुलदीप ने प्रिया की गला दबाकर हत्या कर दी थी और स्वयं जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतका के भाई विशाल के दिल्ली से लौटने के बाद डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को गांव ले जाया गया। यहां गमगीन माहौल में देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुलदीप को अब वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर होने की बात कह रहे हैं। आरोपी कुलदीप के परिवार को घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई न तो थाने पहुंचा न ही राजकीय मेडिकल कॉलेज। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। ठीक होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले युवती के पिता ने की थी शिकायत
मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनकी बहन की ससुराल गोकुलपुर गांव में है। यहां आने-जाने के दौरान उनकी पुत्री और कुलदीप के मध्य संपर्क हुआ था। करीब छह माह पहले इसकी जानकारी उन्हें हुई थी तो कुलदीप के परिजनों से शिकायत की थी। साथ ही प्रिया को भी समझाया था। इसके बाद दोनों कैसे बात करते रहे इसकी जानकारी नहीं है।


फोरेंसिक टीम को मिले साक्ष्य
घटना के बाद एसपी प्राची सिंह की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने होटल में साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर एक सफेद पाउडर मिला है, जिसके विषाक्त पदार्थ होने की संभावना है। इसके साथ ही कमरे में आरोपी कुलदीप की उल्टी के सैंपल भी लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। होटल संचालकों की कमरा देने में अनियमितताएं भी पता लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि पुलिस इस पूरे प्रकरण में होटल संचालकों पर भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed