फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder case against wife and hotel owner

Lucknow News: पत्नी और होटल मालिक पर हत्या का केस

Wed, 17 Sep 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 17 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
murder case against wife and hotel owner
लखनऊ। विभूतिखंड के विनम्रखंड-3 निवासी होटल कारोबारी शिशीष कुमार सिंह (29) की नौ सितंबर को हुई मौत के मामले में उनकी पत्नी पायल और होटल मालिक पंकज कुमार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एफआईआर शिशीष कुमार के पिता विपिन ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूल रूप से बदायूं इस्लामनगर चंदोई निवासी विपिन के अनुसार बेटे ने गोमतीनगर के विकल्पखंड स्थित एक होटल को कुछ वक्त पहले लीज पर लिया था। दो महीने पहले होटल का कारोबार बंद कर दिया था। उनका आरोप है कि शिशीष ने मंगलवार सुबह 7:30 बजे मां को फोन कर बताया कि पत्नी पायल और होटल मालिक पंकज से जान का खतरा है। उसने मां को उनके साथ लखनऊ आने के लिए कहा। यह भी बताया कि पत्नी बीते कुछ माह से उस पर तलाक का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

इसके बाद दिन में कई बार बेटे को फोन किया पर काॅल नहीं उठी। बहू ने भी फोन पर ठीक से बात नहीं की। शाम करीब साढ़े छह बजे शिशीष की पत्नी ने विपिन को फोन कर बताया कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। परिजन जब लखनऊ पहुंचे तो पता चला कि बेटे का शव राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता विपिन कुमार सिंह ने विभूतिखंड थाने में बहू और होटल मालिक पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के गले व पैर में चोट के निशान थे। शिशीष ने बीते साल सितंबर में पायल से प्रेम-विवाह किया था। पायल बेटे के होटल में ही रिसेप्शनिस्ट थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटे और बहू में अनबन होने लगी और वह तलाक मांग रही थी। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिशीष कुमार सिंह की मौत का कारण हैंगिंग आया था। रिपोर्ट इस बात को दर्शा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। अब पिता ने हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed