फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder accused gone jail

ठहाके लगाते हुए व्यवसायी की पत्नी की हत्या करने वाला सिरफिरा गया जेल

Fri, 02 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
murder accused gone jail
लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वास खंड में बुधवार को व्यापारी डॉ. हर्ष अग्रवाल की पत्नी रुचि अग्रवाल (38) का ठहाके लगाते हुए बेरहमी से कत्ल करने वाले बढ़ई गुलफाम को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने गुलफाम की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि अमीनाबाद के गणेशगंज के मूल निवासी डॉ. हर्ष अग्रवाल दीपावली पर 1/39 विश्वास खंड, गोमतीनगर के अपने नए मकान में शिफ्ट हुए थे। हर्ष मकान की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। जबकि पहली मंजिल पर उनके भाई अमित अग्रवाल उर्फ मंटू के रहने के लिए कई महीने से फिनिशिंग का काम चल रहा है। ठेकेदार इम्तियाज ने हर्ष के यहां लकड़ी का काम करने के लिए कारपेंटर गुलफाम निवासी फरीदीपुर, थाना ठाकुरगंज व इम्तियाज निवासी मड़ियांव को लगाया था। दोनों कारपेंटर करीब ढाई महीने से हर्ष के यहां काम कर रहे थे। बुधवार दोपहर गुलफाम अचानक बरमा (लकड़ी में छेद करने का औजार) लेकर रुचि के हॉल में आया और उनकी छोटी बेटी वामिका गले पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। रुचि ने बेटी से कमरे में भागने को कहा तो कारपेंटर ने बरमा से उन पर हमला कर दिया। रुचि ने बचाव में काफी संघर्ष किया, लेकिन आरोपी ठहाके लगाते हुए उन पर वार करता रहा। उसने हॉल में तोड़फोड़ करने के साथ ही पालतू कुत्ते को भी हमला करके घायल कर दिया। रुचि को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कुछ घंटे में ही आरोपी कारपेंटर गुलफाम को ठाकुरगंज के फरीदीपुर से दबोच लिया था। पूछताछ में पता चला कि बिजनेस करने के लिए रकम देने से मना करने से वह नाराज था और इसी वजह से उसने डॉ. हर्ष की पत्नी रुचि की हत्या की है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि आरोपी गुलफाम की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को गुलफाम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अपने किए पर पछता रहा गुलफाम
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक पूछताछ में गुलफाम ने बताया कि वह करीब ढाई महीने से डॉ. हर्ष अग्रवाल के यहां काम कर रहा था। वह उसके साथ बड़ा ही अच्छा बर्ताव करते थे। रुचि भी मृदुभाषी थीं और उसके साथ अच्छा व्यवहार करतीं थीं। फिर भी न जाने क्या जुनून सवार हो गया कि वह इतनी जघन्य वारदात कर बैठा। पुलिस के मुताबिक गुलफाम अब अपने किए पर पछता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसाकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार
रुचि के पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को भैंसाकुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रिश्तेदारों व परिचितों समेत बड़ी संख्या में व्यापारी भी मौजूद रहे।
वामिका के पैर में निकला फ्रैक्चर
वारदात के वक्त वामिका गिर गई थी। इससे उसके बाएं पैर में चोट आई थी। डॉ. हर्ष के मित्र मनोज गोयल ने बताया कि गुरुवार को डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि वामिका के पैर में फ्रैक्चर है। पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है।

घर में मातम, परिचितों का लगा तांता
वारदात की जानकारी पर बुधवार शाम से ही डॉ. हर्ष के घर पर रिश्तेदारों, परिचितों व व्यापारियों का तांता लगा रहा। पोस्टमार्टम के बाद रुचि का शव घर पहुंचा तो पति व दोनों बेटियों के साथ ही रिश्तेदार भी बिलख पड़े। वारदात से बेटी प्रियांशी (16) व वामिका (13) बुरी तरह से सहमी हैं। मां को याद करके दोनों सिसकियां भर रहीं हैं। परिवार की महिलाएं दोनों बेटियों को सदमे से उबारने की कोशिश कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed