{"_id":"5baa05cc867a557e824d02d7","slug":"munna-bhai-get-caught-while-giving-railway-group-d-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में तीन मुन्ना भाई समेत चार गिरफ्तार, आवेदक सहित सभी बिहार के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में तीन मुन्ना भाई समेत चार गिरफ्तार, आवेदक सहित सभी बिहार के
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Sep 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए मुन्नाभाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मड़ियांव की सुभाष अकादमी में सोमवार दोपहर रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा की दूसरी पाली से तीन मुन्ना भाई और एक आवेदक को दबोचा गया। रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई में एक आवेदक भाग निकला। पकड़े गए सभी मुन्ना भाई और आवेदक बिहार के हैं। इन्हें मड़ियांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि दाउदनगर स्थित सुभाष अकादमी में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र की चेकिंग के दौरान मुन्ना भाई दबोचे गए। इसी दौरान बिहार के भोजपुर निवासी संजीव कुमार के प्रवेश पत्र पर दूसरे की फोटो मिलने पर उसे रोक लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह भोजपुर के गोविंद मिश्रा की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल ने मड़ियांव पुलिस को बुलवाकर संजीव को गिरफ्तार करा दिया। चेकिंग के दौरान बिहार के रोहतास का अजीत कुमार भी पकड़ा गया। वह सासाराम के सुनील कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। पूछताछ में उसने सुनील के गेट पर ही मौजूद होने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुनील को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
अन्य आरोपी बिहार के नालंदा निवासी दीपक कुमार सिंह के पास मिले प्रवेशपत्र में फोटो से छेड़छाड़ पाई गई। दीपक ने बताया कि वह समस्तीपुर के भूषण की जगह परीक्षा देने आया था। पुलिस ने भूषण का हुलिया पूछकर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।