फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal elections: among independent candidates, some will get rickshaw and some will get aeroplane.

निकाय चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवारों में किसी को मिलेगा वायुयान तो किसी को रिक्शा, कुल 81 मुक्त प्रतीक हुए तय

Sun, 09 Apr 2023 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 09 Apr 2023 07:35 PM IST
सार

39 चुनाव चिह्न महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए तो 42 चिह्न पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सदस्य पद पर लड़ने वालों के लिए तय किए गए हैं। निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
Municipal elections: among independent candidates, some will get rickshaw and some will get aeroplane.

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 81 चुनाव चिन्हों को मुक्त प्रतीक घोषित करते हुए अधिसूचित कर दिया है। इनमें 39 चुनाव चिह्न महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए तो 42 चिह्न पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सदस्य पद पर लड़ने वालों के लिए तय किए गए हैं। निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपनी पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ सकेंगे।

विज्ञापन


महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार के लिए चिह्न
शटल, अनार, अलावा और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, चिड़िया का घोसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), भगोना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान, वृक्ष।
विज्ञापन


पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सदस्य पद के निर्दलीय लड़ने वालों के लिए चिह्न
अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ांऊ, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरू, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पेपर वेट, बिजली का बल्ब, पुल, पैंसिल, कुर्सी, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेचकस, भुट्टा, बंदूक, मोटर साइकिल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed