फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation Zone 1 will be made an ideal zone

Lucknow News: नगर निगम जोन एक को बनाया जाएगा आदर्श जोन

Tue, 19 Aug 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Zone 1 will be made an ideal zone
बैठक में महापौर और नगर निगम के अ​धिकारी।
लखनऊ। नगर निगम जोन एक में आने वाले वार्डों के कामकाज की सोमवार शाम महापौर सुषमा खर्कवाल ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जोन एक को आदर्श जोन के रूप में विकसित किया जाए। वार्ड स्तर पर नियमित रूप से सफाई हो और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार और जोन में आने वाले वार्डों के पार्षद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में महापौर ने गृहकर वसूली की समीक्षा की और उसे बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि टैक्स वसूली नगर निगम की रीढ़ है और इसके माध्यम से ही शहर के विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स जमा करने में लापरवाही बरतने वाले संपत्ति स्वामियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। अभियंत्रण विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण, मरम्मत और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा किअतिक्रमण और अव्यावस्थित दुकानों के कारण यातायात बाधित होता है, इसलिए इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाए। पेयजल और सीवर व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महापौर ने कहा कि नालियों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित हो और जलभराव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

बैठक में महापौर और नगर निगम के अधिकारी।

बैठक में महापौर और नगर निगम के अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed