फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation will start parking stand again from April

Lucknow News: अप्रैल से नगर निगम फिर शुरू करेगा पार्किंग स्टैंड

Sun, 29 Dec 2024 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will start parking stand again from April
लखनऊ। नगर निगम शहर में अप्रैल माह से सड़क किनारे पार्किंग स्टैंड फिर शुरू कराएगा। पार्किंग के लिए शासन में बन रही नियमावली भी एक माह में जारी होने की उम्मीद है। मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल से संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


तीन वर्ष पहले 25 अगस्त 2021 को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव नगर विकास डाॅ. रजीनश दुबे की ओर से पार्किंग संचालन के लिए आदेश जारी किया था। इसमें कहा था कि खुले में चल रही जिन पार्किंग स्टैंडों पर शेड, पेयजल व शौचालय की सुविधा नहीं उन्हें संचालित न किया जाए। इसके बाद नगर निगम ने सभी 77 पार्किंग स्टैंडों का ठेका निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन




कई बार नगर निगम सदन में भी यह मामला उठा, लेकिन अमल नहीं हुआ। रविवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में फिर सड़क किनारे खुले में पार्किंग स्टैंडों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर यह बताया गया है कि शासन में पार्किंग नियमावली बन रही है। एक माह में जारी भी हो जाएगी। इसके बाद अप्रैल से (नए वित्तीय वर्ष 2024-25) का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंडों पर दी जाएंगी जनसुविधाएं

नगर निगम के अधीक्षक पार्किंग ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सर्वे करा लिया गया है। शहर में कुछ पार्किग स्थल ऐसे हैं जिनके 50 से 100 मीटर के दायरे में शुलभ शौचालय हैं। इसे पार्किंग से जोड़ा जाएगा। पेयजल के लिए टंकी रखवाई जाएंगी। पार्किंग स्टैंड शुरू होने से जाम की समस्या भी कम होगी। लोगों को व्यवस्थित पार्किंग करने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed