फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation will plant another forest using Miyawaki method

Lucknow News: मियावाकी विधि से एक और वन लगाएगा नगर निगम

Sat, 01 Jun 2024 05:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will plant another forest using Miyawaki method
लखनऊ। हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ हवा को लेकर नगर निगम मियावाकी विधि से एक और वन विकसित करेगा। इसके लिए कुर्सी रोड स्थित रसूलपुर कायस्थ गांव में चार हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। जहां 1.79 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी।
विज्ञापन


नगर निगम के उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम ने बताया कि नगर निगम मियावाकी विधि से चार वन विकसित कर चुका है। इनमें अलीगंज सेक्टर डी पार्क, सेक्टर ओ पार्क और सेक्टर एफ पार्क व अमौसी में कान्हा उपवन शामिल है। यह वन छोटे हैं। ऐसे में अब रसूलपुर कायस्थ गांव में शुक्ला चौराहा के पास चार हेक्टेयर में बड़ा वन विकसित किया जाएगा। इसमें अमरूद, हरसिंगार, आम, कटहल, अमलतास, जामुन, अर्जुन, कदम्ब, पलाश, शीशम, टीक, चम्पा, चांदनी, एरिका पाम, आंवला, कंजी, गुलाब, शहतूत, लौंग, बांस व अनार आदि के पौधे लगाए जाएंगे। वन तीन महीने में विकसित करने की योजना है। क्षेत्र में पौधरोपण की जरूरत को देखते ही कुर्सी रोड स्थित रसूलपुर कायस्थ गांव का चयन किया गया है।
विज्ञापन


उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम का कहना है कि मियावाकी विधि जापान की है। सामान्यत: एक वन 100 साल में विकसित हो पाता है जबकि मियावाकी विधि में पौधे लगाने पर यह 10 साल में ही विकसित हो जाता है। मियावाकी विधि से लगाए जाने वाले पौधे 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं और कम समय मेंं ही 30 गुना घने हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed