{"_id":"67bd949afca433c5ee075d8e","slug":"municipal-corporation-team-raids-kshatriya-boarding-house-tax-of-rs-18-24-lakh-outstanding-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर नगर निगम की टीम का छापा, 18.24 लाख का टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर नगर निगम की टीम का छापा, 18.24 लाख का टैक्स बकाया
Tue, 25 Feb 2025 03:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Feb 2025 03:33 PM IST
सार
अयोध्या नगर निगम की टीम ने मंगलवार को क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर छापा मारा। हाउस की 24 दुकानों पर हाउस व वाटर टैक्स का 18.24 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
टैक्स जमा करने की दी चेतावनी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या नगर निगम ने टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी विशेष अभियान चलाया। इस कड़ी में फतेहगंज-देवकाली रोड पर स्थित क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने छापा मारा।
विज्ञापन
क्षत्रिय बोर्डिंग के स्वामित्व वाली 24 दुकानों पर हाउस व वाटर टैक्स का 18.24 लाख रुपये बकाया है। सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया कि छापेमारी के बाद सभी 24 दुकानों के मालिक टैक्स जमा कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी दुकान के मालिक हैं जो पार्ट पेमेंट जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बकाया धनराशि जल्द से जल्द जमा करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम निगम क्षेत्र के सभी टैक्स के बड़े बकायेदारो को नोटिस जारी की गई है। जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है, उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन