फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation seizes Jal Nigam's bank account for house tax arrears

Lucknow News: गृहकर बकाया पर नगर निगम ने सीज किया जल निगम का बैंक खाता

Wed, 11 Feb 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation seizes Jal Nigam's bank account for house tax arrears
चारबाग के पानदरीबा में नगर निगम ने सील किया होटल।
लखनऊ। नगर निगम ने 29 लाख रुपये बकाया गृहकर पर मंगलवार को जल निगम का बैंक खाता सीज कर दिया। यह कार्रवाई इंदिरा नगर स्थित जल निगम की एक काॅलोनी पर बकाया गृहकर के मामले में की गई है। इसके अलावा कई बकाया गृहकर जमा न करने पर कई कामर्शियल भवन सील भी किए गए।
विज्ञापन

नगर निगम के जोन सात के कर अधीक्षक अजीत राय ने बताया कि इंदिरा नगर सेक्टर-24 में जल निगम की कॉलोनी है। जिस पर 29.03 लाख रुपये गृहकर बकाया है। इसके लिए जल निगम को कई बार बिल जारी किए। नोटिस भी जारी किया गया। उसके बाद भी जब जल निगम ने गृहकर जमा नहीं किया तो आईडीबीआई बैंक की चौक शाखा में चल रहा जल निगम का बैंक खाता सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, जोन दो की टीम ने गृहकर जमा न करने पर चारबाग के पान दरीबा इलाके में होटल माधवन, बाबा होटल व प्रयास होटल सील किया। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में बकाया गृहकर पर सनप्रा फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड को भी सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि आशियाना और आसपास इलाके में एलडीए की सात संपत्तियों पर 1.01 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। इसकी वसूली के लिए छह संपत्तियां सील की गईं। एक भवन से चार लाख रुपये का बकाया जमा किया गया। इसके अलावा ड्रीम वर्ल्ड एम्यूजमेंट पार्क के मामले में एलडीए के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह बकाया पूर्व के ठेकेदार पर है। ऐसे में दो दिन का मौका बकाया जमा करने के लिए दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed