फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal corporation removed illegal occupation from land worth 25 crores

Lucknow News: नगर निगम ने 25 करोड़ की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Tue, 08 Apr 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removed illegal occupation from land worth 25 crores
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड स्थित सरसवां गांव में नगर निगम टीम ने सोमवार को करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की नौ बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद होने के कारण कार्रवाई बाधित नहीं हुई। जमीन को प्राॅपर्टी डीलर प्लाॅटिंग कर बेच रहे थे। नायब तहसीलदार नीरज कटियार ने बताया कि जिस जमीन को दबंग बेच रहे थे, वह सरसवां पुलिस चौकी के पास है। इस जमीन पर प्लाॅटिंग के लिए सड़क बना दी गई थी। प्लाॅटों की नींव भी भरी थी, जिन्हें विरेाध के बीच ध्वस्त कर दिया गया है। खाली कराई गई भूमि का कुल रकबा 2.274 हेक्टेयर है और डीएम सर्किल रेट के हिसाब से कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। अवैध कब्जा करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed