फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation is constructing shops; LDA says... halt construction

Lucknow News: नगर निगम बनवा रहा दुकानें, एलडीए ने कहा... निर्माण रोकाे

Tue, 16 Jun 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is constructing shops; LDA says... halt construction
नगर निगम की ओर से बनाई जा रहीं दुकानें।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। आशियाना इलाके में गौतम बुद्ध पार्क की दीवार के पास निर्माणाधीन 60 दुकानों पर विवाद शुरू हो गया है। नगर निगम करीब एक करोड़ रुपये से मॉडल वेंडिंग जोन योजना के तहत ये दुकानें बनवा रहा है। एलडीए ने आवागमन में बाधा और पार्क के पर्यावरण को नुकसान का हवाला देते हुए काम बंद करने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


बीते बुधवार को आशियाना सेक्टर-एच के निवासियों ने भी इन दुकानों के विरोध में प्रदर्शन किया था। उनका कहना है कि फुटपाथ पर दुकानें बनने से अतिक्रमण और जाम बढ़ेगा। इस मार्ग पर कई अस्पताल होने से मरीजों को परेशानी होगी। दुकानें पक्की बनाई जा रही हैं, जबकि फेरी नीति में स्थायी निर्माण वर्जित है। दुकानें तय मानक (दो मीटर गुणा दो मीटर) से बड़ी हैं।
विज्ञापन



एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्क के फुटपाथ पर पक्की दुकानें बन रही हैं। इससे आवागमन बाधित होगा और दुर्घटना की संभावना बढ़ेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई है। पार्क के चारों ओर आवागमन बंद हो जाएगा। इससे पार्क की शुद्ध हवा प्रभावित होगी और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000
एलडीए की आपत्ति की जानकारी नहीं है। यह वेंडिंग जोन सही स्थान पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए ही बनाया जा रहा है। यदि इस पर किसी को कोई आपत्ति है तो उसकी जांच कराई जाएगी और उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
-सुषमा खर्कवाल,
महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed