{"_id":"68a63aaf0b60f9aee3068306","slug":"municipal-corporation-house-on-29th-august-possibility-of-uproar-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1346812-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम सदन 29 अगस्त को, हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम सदन 29 अगस्त को, हंगामे के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम सदन की बैठक 29 अगस्त को होगी। महापौर ने बुधवार को इसका आदेश जारी किया। सदन की बैठक में सफाई, कूड़ा उठान, नालों की सफाई, मार्ग प्रकाश, सीवर और विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन में पक्षपात के मसले को लेकर हंगामा होने के आसार हैं।
इसके पहले मार्च में नगर निगम सदन की बैठक बजट पास करने के लिए हुई थी। उसके बाद से बैठक नहीं हुई। नगर निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत हर दो महीने पर सदन की बैठक होनी चाहिए। बैठक बुलाने के लिए कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी, सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग और वरिष्ठ पार्षद यावर हुसैन रेशू कई बार महापौर से मांग कर चुके हैं। अब बैठक की तिथि तय हो गई है। सदन में चर्चा के लिए समिति विभाग ने सभी विभागों और पार्षदों को पत्र भेजकर 26 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे हैं।