फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation executive committee members to be elected unopposed; election today.

Lucknow News: निर्विरोध चुने जाएंगे नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य, चुनाव आज

Mon, 22 Jun 2026 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation executive committee members to be elected unopposed; election today.
नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी के खाली छह पदों के लिए सोमवार को होने वाले चुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी, क्योंकि 110 में कांग्रेस के महज तीन पार्षद ही हैं। ऐसे में चुनाव के निर्विरोध होने की पूरी संभावना पक्की हो गई है, क्योंकि भाजपा ने पांच और सपा ने एक प्रत्याशी का नाम तय किया है। कार्यकारिणी नगर निगम के वित्तीय प्रशासनिक मामलों में निर्णय लेती है।
विज्ञापन


नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य इस महीने की पहली तारीख को दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेवानिवृत्त गए थे। अब इन्हींं रिक्त पदों पर चुनाव होना है। जो छह सदस्य सेवानिवृत्त हुए थे, उनमें भाजपा के पांच और सपा के एक सदस्य थे। अब इसी हिसाब से दोनों दलों ने प्रत्याशी तय किए हैं, ताकि क्राॅस वोटिंग और चुनाव की नौबत न आए।
विज्ञापन

चुनाव की नौबत आई तो ये डालेंगे वोट

यदि किसी वजह से नामांकन छह पदोंं से अधिक हो गए तो मतदान होगा, जिसमें महापौर, निर्वाचित पार्षद के अलावा पदेन सदस्य (शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य) वोट डालेंगे। चुनाव को लेकर जो मतदाता सूची तैयार की गई है, उसमें महापौर के अलावा 110 निर्वाचित पार्षद और 20 पदेन सदस्य शामिल हैं। पदेन सदस्यों में सांसद राजनाथ सिंह का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए तय किए ये नाम
सुशील तिवारी पम्मी- लालकुआं
राजीव बाजपेई- तिलक नगर रकाबगंज कुंडरी
संजय राठौर- राजीव गांधी प्रथम
विनोद यादव- न्यू हैदरगंज तृतीय
रश्मि सिंह- फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड
सपा
यावर हुसैन रेशू- जगदीश चंद्र बोस वार्ड
यह है चुनाव कार्यक्रम

11 बजे सदन शुरू होगा और 11 से 11:30 बजे तक नामांकन होगा।

11:3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

12 से 12:15 बजे के बीच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

12:15 के बाद मतपत्र तैयार करने के लिए सदन दोपहर 3 बजे तक स्थगित रहेगा।

3 से 5 बजे तक मतदान होगा।

5 बजे से मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed