फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation Class IV employees to become clerks; promotion exam to be held.

Lucknow News: बाबू बनेंगे नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, होगी पदोन्नति परीक्षा

Tue, 16 Jun 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Class IV employees to become clerks; promotion exam to be held.
बैठक करते कर्मचारी और नगर निगम अ​धिकारी।
लखनऊ। नगर निगम प्रशासन जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत कर बाबू बनाएगा। इसके लिए पात्र कर्मचारियों को टाइपिंग की परीक्षा पास करनी होगी। यह सहमति सोमवार को नगर निगम कर्मचारी संघ और नगर निगम प्रशासन की बीच हुई लंबित मांगों को लेकर हुई बैठक में बनी है। इस समय निगम में 50 से अधिक बाबुओं के पद खाली हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री शमील एखलाक ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित 30 सूत्री मांगों पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के साथ बैठक हुई है। इसमें जिन प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है, उनमें लिपिकों के रिक्त पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की जाएगी। इसके साथ ही द्वितीय श्रेणी लिपिक से प्रथम श्रेणी लिपिक, क्लीनर से ड्राइवर, माली से प्रधान माली और सहायक अध्यापिका से मुख्य अध्यापिका पदों पर भी शीघ्र पदोन्नति की बात हुई है। निलंबित कर्मचारियों की बहाली और वर्ष 2013 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ देने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य निधि की धनराशि के भुगतान के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। इस पत्र की पैरवी के लिए लेखा विभाग के एक अधिकारी को नामित किया जाएगा। बीमार और महिला कर्मचारियों को उनके घर के निकट स्थानांतरण देने पर भी सहमति बनी। कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावलियों का सेवाकाल में ही परीक्षण कराया जाएगा। मृतक आश्रितों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण होगा। छुट्टी के दिन काम करने पर प्रतिकर अवकाश देने पर भी सहमति बनी। बैठक में कर्मचारी संघ के रामचंद्र यादव, सुखदेव यादव, मंत्री विजय लक्ष्मी, यश विजय प्रकाश गुप्ता और अर्जुन यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक करते कर्मचारी और नगर निगम अधिकारी।

बैठक करते कर्मचारी और नगर निगम अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed