फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Munafe cheats Rs 2.25 crore by bribing

Lucknow News: मुनाफे का झांसा देकर 2.25 करोड़ रुपये ठगे

Thu, 16 Oct 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Munafe cheats Rs 2.25 crore by bribing
गोसाईंगंज। फर्जी क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म, जाली दस्तावेज बनाकर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर महाराष्ट्र के जालसाज ने दंपती और उनके रिश्तेदारों से 2.25 करोड़ रुपये ठग लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने ठगी, जालसाजी व धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवध विहार योजना स्थित भागीरथी एनक्लेव निवासी खुशबू सिंह चंदेल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उच्च शिक्षा के लिए वह पति अरविंद सिंह के साथ लंदन गईं थीं। सोशल मीडिया के जरिये उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के नासिक के पठारडी फाटा निवासी राकेश रविंद्र सोनवड़े से हुई। उसने खुद को बड़ा क्रिप्टो व्यवसायी व रुपे कार्ड प्रोजेक्ट का संचालक बताया।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में लंदन से लौटने पर राकेश लखनऊ में खुशबू से मिला। उसने फर्जी क्रिप्टो करेंसी प्लेटफॉर्म और जाली दस्तावेज दिखाकर खुशबू को विश्वास में लेकर दो लाख रुपये निवेश के बहाने से ले लिए। राकेश तय समय पर लाभांश भी खुशबू को देने लगा। इसी बीच उसने अधिक मुनाफा मिलने का झांसा देकर खुशबू, उनके पति और रिश्तेदारों से वर्ष 2024 मई में 2.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद लाभांश की रकम देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद अक्तूबर में राकेश से मिलने नासिक पहुंचे तो जालसाजों की हकीकत पता चला। आरोप है कि राकेश का बड़ा सिंडिकेट है, जिसमें उसके पिता रविंद्र दयाराम सोनवड़े, पत्नी गायत्री के अलावा सोमेन अशिम कुमार बनर्जी व यूनुस शामिल हैं। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed