{"_id":"68f295acc75d46dd60085107","slug":"mumbai-on-top-tamil-nadu-in-knockout-stage-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1433387-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शीर्ष पर मुंबई, तमिलनाडु नॉकआउट दौर मेें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शीर्ष पर मुंबई, तमिलनाडु नॉकआउट दौर मेें
Sat, 18 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के लक्ष्य
लखनऊ। शहर में खेली गई वीनू मांकड़ ट्रॉफी के तहत एलीट ग्रुप सी के मुकाबले शुक्रवार को संपन्न हो गए। इसके अंतर्गत मुंबई ने पांच में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की और 16 अंक हासिल कर नॉकआउट में प्रवेश किया। पांच में तीन मुकाबले जीत कर तमिलनाडु ने 12 अंक अर्जित किए और नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। नॉकआउट मुकाबले 25 अक्तूबर से राजकोट में खेले जाने हैं।
एलीट ग्रुप सी की अंक तालिका में उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू एंड कश्मीर और पुडुचेरी क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रही। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पुडुचेरी को पांच विकेट से पराजित किया। उत्तराखंड ने जम्मू एंड कश्मीर को तीन विकेट से और तमिलनाडु ने झारखंड को सात विकेट से शिकस्त दी। इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में मुंबई के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुडुचेरी को 90 रनों के योग पर रोक दिया। पुडुचेरी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच सके। मुंबई की ओर से अभय पटेल, नमन, हर्ष और आर्यन चौहान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में मुंबई की टीम ने पांच विकेट खोकर 93 रन बनाए और जीत दर्ज की। हर्ष ने 28 रन बनाए।
प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर ने नौ विकेट खोकर 231 रन बनाए। ध्रुव शर्मा ने 68 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से आकाश ने तीन विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य रायचंदानी ने नाबाद 76 और निशू पटेल ने 55 रन बनाए। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मुकाबले में तमिलनाडु के गेंदबाजों ने झारखंड के बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। झारखंड की टीम 166 रनों के योग पर सिमट गई। विवेक कुमार ने सबसे अधिक 24 रनों की पारी खेली। तमिलनाडु की ओर से बेन्नी और अंकित ने एक विकेट लिया। जवाब में तमिलनाडु ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पी कुश ने 75 रनों की पारी खेली।