{"_id":"58f9a4b74f1c1b8e1e47040d","slug":"mulim-kar-sevak-munch-donates-bricks-for-ayodhya-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण को 3000 ईंट लेकर अयोध्या पहुंचे मुस्लिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण को 3000 ईंट लेकर अयोध्या पहुंचे मुस्लिम
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
Updated Fri, 21 Apr 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
ईंट लेकर पहुंचे मुस्लिम कार सेवक मंच के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी अयोध्या में गुरुवार की शाम विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और जुलूस की शक्ल में सड़क पर ‘मुसलमानों हक और ईमान के साथ आओ, श्रीराम मंदिर का निर्माण कराओ’ के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए 3000 ईंटें लेकर अधिगृहीत परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करने जा रहे जत्थे को पुलिस ने रोक दिया।
श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के सदस्य गुरुवार शाम छह बजे अयोध्या पहुंचे और यहां भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन
मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि हम लखनऊ से आ रहे हैं। हमारा मकसद है राम मंदिर निर्माण। कोतवाल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मुस्लिम मंच के सदस्य बस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ आदि जगहों से आए थे।
विज्ञापन
मंदिर निर्माण में अपना सहयोग ईंटों के माध्यम से करना चाहते थे लेकिन मंदिर बंद होने की बात इनको बताई गई तो इन लोगों ने विहिप के लोगों से संपर्क साधा है।
उन ईंटों को वहां ले जाकर जमा करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल इस समय उन्होंने अपनी ट्रक को नयाघाट बंधा तिराहे के पास खड़ा कर रखा है। सभी चले गए हैं।