फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayamyadav-muzaffarnagarriots-statement

'दंगा कराने वालों को कुचलना भी जानते हैं'

Thu, 31 Oct 2013 08:42 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 31 Oct 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
mulayamyadav-muzaffarnagarriots-statement

सपा सुप्रीमो ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में फिर से भड़की हिंसा की आग पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे दंगा करने वालों को कुचलना भी जानते हैं।

विज्ञापन


राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग जानबूझ कर दंगा भड़का रहे हैं। ऐसे लोगों को हमने बातचीत और थोड़ी सख्ती के जरिए समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा, ''लेकिन अब हदें पार हो रहीं हैं। हम कमजोर लोगों पर अत्याचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'' मुलायम ने यह भी कहा कि पीड़ितों को अपना काम शुरू करना चाहिए। सपा सरकार उनकी पूरी मदद करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरनगर में कभी सामान्य नहीं थे हालात


सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुलायम ने मुस्लिम मुद्दे पर भी अपनी सफाई दे दी। उन्होंने कहा, 'हमनें मुसलमानों के लिए कभी एकतरफा रुख नहीं अपनाया। उनको लेकर हम पर लगाए जाने वाले सारे इल्जाम सरासर गलत हैं।'

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने मौका पाते ही सपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार सूबे में न तो अपराध पर लगाम कस पा रही है और न ही कानून व्यवस्था बेहतर हो रही है।


यह भी पढ़ें: फिर दंगे के मुहाने पर पहुंचा मुजफ्फरनगर

इसके पहले, प्रदेश के नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मुकुल गोयल ने भी दोबारा दंगे भड़कने का ठीकरा सरकार के सिर पर ही फोड़ दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं कहा था कि मुजफ्फरनगर के हालात सामान्य हैं। यह सरकार का कहना था। दरअसल, वहां के हालात कभी सामान्य नहीं थे।'

इन सब बयानबाजी के बीच, यह भी आशंका जताई जा रही है कि मुजफ्फरनगर और शामली में अभी हालात पूरी तरफ सामान्य नहीं हो पाए हैं और फिर से हिंसक वारदात हो सकती हैं।

यूपी की सियासी हलचल का सिर्फ एक पता....यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed