फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam to have a royal ride on b’day eve

लंदन से आएगा मुलायम 'रथ', बनेगा 75 फुट का केक

Fri, 21 Nov 2014 11:56 AM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
Mulayam to have a royal ride on b’day eve

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की 75वीं सालगिरह बेहद खास होने वाली है। नेताजी की प्लैटिनम जुबली का ये जश्न देखने लायक होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जन्मदिन की रात 75 फीट का केक काटने से पहले मुलायम रामपुर की गलियों में शाही सैर पर निकलेंगे। जानकर हैरानी होगी कि इस शाही सैर के लिए सपा ने खास लंदन से इंपोर्टेड विक्टोरिया बग्गी मंगाई जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, मुलायम की 75वीं सालगिरह को यादगार और अनोखा बनाने का जिम्मा खुद सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने लिया है। शुक्रवार दोपहर जब मुलायम अपने परिवार के साथ रामपुर पहुंचेंगे, तभी जश्न की शुरुआत भी हो जाएगी।
विज्ञापन


शाम को मुलायम शाही बग्गी पर सवार होंगे और रामपुर की जनता के सामने से किसी राजा की तरह निकलेंगे। जगह-जगह उन पर फूलों की बारिश भी होगी। बता दें कि जन्मदिन का ऐसा जश्न मुलायम ने कभी नहीं मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में सपा, मुलायम और आजम की ताकत दिखाने का ये जश्न कई घंटे तक जारी रहेगा। फिर, कुछ देर मुलायम आराम करेंगे। इसके बाद, शाम ढलते ही आजम की जौहर यूनिवर्सिटी में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा।

जो जिंदगीभर नहीं किया, वो करेंगे मुलायम

Mulayam to have a royal ride on b’day eve

जानकारी के मुताबिक, इसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल होंगे। पार्श्व गायक हंस राज हंस और कव्वाली के लिए विश्वभर में विख्यात साबरी बंधु शाम को सुरमयी बना देंगे।

समय से सोने और जागने वाले मुलायम शायद पहली बार अपनी दिनचर्या भी तोड़ेंगे। शुक्रवार की रात मुलायम के चाहने वाले आधी रात तक उनसे गुफ्तगू करते रहेंगे।

इसके बाद, मुलायम के सामने पेश होगा 'U' के शेप में 75 फीट का विशालकाय और भव्य केक जिसे बनाने के लिए ‌आजम ने ‌दिल्ली के मशहूर बेकर्स को रामपुर बुलाया है।

आजम खां के करीबी सूत्रों ने बताया कि केक कटिंग सेरमनी के बाद नेताजी सोने चले जाएंगे। शनिवार यानी जन्मदिन की सुबह वह अपने अन्य कार्यक्रमों की तरफ शिरकत करेंगे।

आजम, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा, बेटे अदीब व अब्दुल्ला के साथ मुलायम परिवार शनिवार दोपहर जौहर विश्वविद्यालय पहुंचेगा और नेताजी यहां मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुलायम जन्मदिन का खास भाषण भी देंगे।

मुलायम की 75वीं सालगिरह को ऐसा भव्य रूप देने के पीछे सपा व खुद मुलायम की घटती लोकप्रियता को दोबारा धार देने की है। देखना ये है कि इसका आम जनता पर क्या असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed