फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam speaks on bundela land

आज बुंदेलों की धरती पर गरजेंगे सपा सुप्रीमो

Sat, 11 Jan 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jan 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
mulayam speaks on bundela land

बुंदेलों की धरती पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव शनिवार को विरोधियों पर गरजेंगे। मिशन-2014 के तहत झांसी में होने वाली ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


कई मंत्री शुक्रवार को ही झांसी पहुंच गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो शनिवार को झांसी पहुंचेंगे।

‘देश बचाओ-देश बनाओ’ रैलियों की बात करें तो सपा की आजमगढ़, मैनपुरी, आगरा और बरेली के बाद शनिवार को झांसी में यह पांचवीं रैली होगी।

सपा की पिछली रैली बरेली में हुई थी। इसी दिन नरेंद्र मोदी की आगरा में विजय शंखनाद रैली भी थी। इसके बाद नरेंद्र मोदी की 20 दिसंबर को वाराणसी में रैली हुई।
विज्ञापन


यह इत्तफाक ही था कि उसी दिन सपा ने बदायूं में विकास रैली की। इसके बाद राजनीतिक हालात बदले हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है।

भाजपा, कांग्रेस जैसे दल ‘आप’ के उभार के बाद घाटे-मुनाफे का अपने नजरिये से आकलन कर रहे हैं। हो सकता है कि इसका भी कुछ असर रैली पर दिर्खाई दे।

सपा की नजर सामाजिक समीकरण और विकास पर टिकी है। पांच जनवरी को सपा मुख्यालय से प्रारंभ हुई अति पिछड़ी जातियों की सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा भी कई जिलों में घूमकर शाम को झांसी में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। इसमें ग्रामीण आबादी ज्यादा है। बहुत संभव है कि चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री इस इलाके को विकास की कुछ सौगातें भी दें।

हाल के दिनों में सपा पर विरोधी दलों ने तीखे हमले किए हैं। माना जा रहा है कि सपा सुप्रीमो इनका जवाब दे सकते हैं।

रैली की व्यवस्था संभाल रहे सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव समेत तमाम नेता रैली को कामयाब बनाने में जुटे हैं।

झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली रैली की तैयारी के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद सिंह, स्टांप एवं पंजीयन मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह कई दिनों से वहां डटे हैं।

पंचायती राज मंत्री बलराम यादव और कई निगमों, आयोगों के ओहदेदार और सलाहकार रैली से पहले झांसी पहुंच गए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव शनिवार को लखनऊ से करीब 11 बजे स्टेट प्लेन से झांसी के लिए रवाना होंगे और वे लगभग दो घंटे वहां रहेंगे।

हाईटेक व्यवस्थाएं होंगी रैली में
सपा रैली के लिए भव्य मंच के साथ और हाईटेक व्यवस्थाएं की गई हैं। 25 गुणा 60 फीट के मंच पर बड़ी एलईडी स्क्रीन रहेगी।

मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को लोग ठीक तरह से देख सकें इसके लिए भीड़ के बीच 10 वीडियो स्क्रीन होगी। मंच के पीछे मीडिया सेंटर में इंटरनेट और वाईफाई सुविधा रहेगी।


प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। साउंड सिस्टम भी अत्याधुनिक रहेगा। सपा की वेबसाइट www.samajwadiparty.in पर रैली का लाइव कवरेज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed