फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav speaks on his bithday.

मुलायम ने अपने जन्मदिन पर खुद को बताया किंगमेकर, कहा- 2019 में मेरे बिना नहीं बनेगी सरकार

Thu, 22 Nov 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav speaks on his bithday.
सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने खुद को किंगमेकर बताते हुए कहा कि 2019 में दिल्ली में मेरे बिना सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने सपा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मेरे कार्यक्रम मंडल स्तर पर लगाइए। मैं ऐसे हालात पैदा कर दूंगा कि मेरे बिना 2019 में सरकार नहीं बनेगी।

विज्ञापन


मुलायम बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में अपने जन्मदिन का केक काटने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां गरीबों, किसानों व नौजवानों को साथ लेकर चलने की है। पार्टी महिलाओं को विशेष अवसर देने की पक्षधर है। अगर महिलाएं साथ रहेंगी तो सरकार भी बनेगी और पार्टी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि आज पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जो कि सपा में तोड़फोड़ कर इसे अलग-थलग कर देना चाहते हैं। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियां लेकर जनता के बीच जाएं तो पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 2019 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनेगी ही केंद्र की सत्ता पर कैसे कब्जा होगा इस पर विचार करो।

'ऐसे हालात पैदा कर दो कि आपके बगैर दिल्ली में सरकार न बन सके'

मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली की सरकार सबकुछ है। आप ऐसे हालात पैदा कर दो कि दिल्ली में आप के बिना सरकार न बन सके। उन्होंने अन्याय के विरुद्घ खड़े होने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा कि अगर न्याय और साहस के साथ  रहोगे तो आगे बढ़ोगे।

इस मौके पर उनके साथ किरनमय नंदा व अहमद हसन सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed