फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav says if I was in power lalu yadav would not have been in jail.

मुलायम सिंह बोले, अगर हम सत्ता में रहते तो जेल में न होते लालू प्रसाद यादव

Wed, 06 Mar 2019 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Mar 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav says if I was in power lalu yadav would not have been in jail.
मुलायम सिंह यादव व लालू प्रसाद यादव। - फोटो : amar ujala

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर वे सत्ता में रहते तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव आज जेल में न होते। किसी समय उन्होंने ही उनके प्रधानमंत्री बनने का विरोध किया था, लेकिन अब रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अन्याय न सहने और महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि अगर आप आज देश के रक्षामंत्री होते तो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जवाब मांग रहे नेताओं से क्या कहते? इस पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अभी तो हमें जनता ने रक्षामंत्री बनाया नहीं है, इसलिए इस सवाल का क्या जवाब दें?
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर कुछ देर रुककर मुलायम सिंह यादव कहने लगे कि एक समय समान विचारधारा के दलों का बहुमत था। उनका प्रधानमंत्री बनने का नंबर आया तो एक नेता ने विरोध कर दिया। वह आज रिश्तेदार हैं, इसलिए क्या नाम लें। आप लोग समझ ही गए होंगे। अब वह जेल में हैं। अगर हमारे हाथ में सत्ता होती तो कभी ऐसा न हुआ होता।

जयंत ने मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

mulayam singh yadav says if I was in power lalu yadav would not have been in jail.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गठबंधन की घोषणा से पहले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुलायम ने जयंत के दादा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बारे में अनेक संस्मरण सुनाए।

प्रदेश सपा मुख्यालय पर मंगलवार को जब अखिलेश यादव और जयंत चौधरी बैठक करके बाहर निकले, तब तक मुलायम सिंह यादव भी वहां आ चुके थे। वह सामने ग्राउंड में सपा समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। जयंत और अखिलेश ग्राउंड में पहुंचे। जयंत ने मुलायम के पैर छुए।

मुलायम ने जयंत के पिता और रालोद मुखिया अजित सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुलायम ने कहा कि समाजवादी हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे हैं। एक बार फिर समाजवादियों को उसी भूमिका में आना होगा।

मुलायम ने चौधरी चरण सिंह के बारे में सुनाया ये वाक्या

mulayam singh yadav says if I was in power lalu yadav would not have been in jail.

मुलायम बोले, जीवन भर चौधरी चरण सिंह भी हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाते रहे। उन्होंने खुद भी कभी अन्याय नहीं सहा। यही वजह थी कि बड़े-बड़े अफसर उनके सामने टिक नहीं पाते थे।

कहीं भी गरीब और मजलूम चौधरी चरण सिंह के पास पहुंचता था, तो वे फौरन उसकी मदद को आतुर हो उठते थे। मुलायम ने महिलाओं से भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed