फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav meets gayatri prasad.

गायत्री से आतंकियों जैसा सुलूक, पीएम से करूंगा बात: मुलायम

Wed, 28 Jun 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Jun 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav meets gayatri prasad.
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम ‌सिंह यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से जेल में मुलाकात की। गायत्री गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


मुलायम ने जेल से बाहर आने के बाद कहा कि ये सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। गायत्री पर लगाए गए इल्जाम गलत हैं लेकिन उसके साथ इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है जैसे कि गायत्री कोई आतंकवादी हो। मुलायम ने कहा, गायत्री के ल‌िए डीजीपी और सीएम से बात की जाएगी वहां बात नहीं बनी तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपत‌ि तक जाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मुलायम कल ईद के मौके पर भी गायत्री से मिलने के लिए गए ‌थे लेकिन जिलाधिकारी ने ईद के दिन जेल में अवकाश होने का हवाला देकर मुलाकात से मना कर दिया। बताया कि ईद के दिन किसी कैदी से मुलाकात नहीं कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और मुलायम के बेहद करीबी रहे हैं।

गैंगरेप के आरोप के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रजापति समेत 5 लोगों के खिलाफ बीते 18 फरवरी 2017 को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। गायत्री समेत अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 511, 376 डी पॉक्सो एक्ट 3/4 में मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed