फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav gives controversial statement on rape

रेप पर बोले मुलायम, लड़कों से हो जाती है गलती!

Fri, 11 Apr 2014 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav gives controversial statement on rape

मुरादाबाद की रैली में सपा सुप्रीमो ने ऐसा बयान दे डाला है, जिसे पढ़कर आपके जेहन में उनकी तस्वीर बदल सकती है।

विज्ञापन


रैली में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मुलायम बोल पड़े कि रेप के लिए फांसी देना गलत है। उन्होंने बलात्कारियों का बचाव करने के लिए यहां तक कह दिया कि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए निर्भया रेप केस की पीड़िता मुलायम के ही प्रदेश की थी। मुलायम के निर्देश पर अखिलेश ने परिवार को मुआवजा दिया था और पिता को नौकरी का वादा।
विज्ञापन


अब ये बयान देकर मुलायम ने अपने लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

पढ़िए मुलायम का पूरा बयान

mulayam singh yadav gives controversial statement on rape

रेप पर मुलायम सिंह ने यही विवादित बयान दिया है:

मुलायम ने रैली के दौरान कहा, 'लड़कियां पहले दोस्ती करती हैं। लड़के-लड़की में मतभेद हो जाता है। मतभेद होने के बाद उसे रेप का नाम दे देती हैं। लड़कों से ग‌लतियां हो जाती हैं। क्या रेप केस में फांसी दी जाएगी?'

मुलायम ने कहा, 'हमारी सरकार आएगी तो कानून बदलेंगे। ऐसे कानूनों को बदलने की कोशिश की जाएगी। दुरुपयोग करने पर सजा दी जाएगी और झूठ बोलने वालों को भी सजा मिलेगी। लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। रेप के लिए फांसी दी जाएगी। बंबई में भी रेप के लिए फांसी दी गई है।'

पहले भी दिया था एक बयान

mulayam singh yadav gives controversial statement on rape

बात ज्यादा पुरानी नहीं है। 2012 के विधानसभा के दौरान भी एक रैली में मुलायम सिंह यादव ने रेप पीड़िता को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर वे हर तरफ से घिर गए थे।

रेप पर मरहम लगाकर वोट बटोरने के चक्कर में सिद्धार्थनगर की एक रैली में उन्होंने बलात्कार पीडि़तों या उनके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी।

बात ने तूल पकड़ा तो मुलायम भी पलट गए। बाद में उन्होंने कहा कि मैंने तो कहा था कि अगर मेरी पार्टी सत्ता में आती है तो बलात्कारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सपा नेता देते रहे हैं बेतुके बयान

mulayam singh yadav gives controversial statement on rape

बात जनवरी 2013 की है। समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने कह डाला कि फैशन और कम कपड़े पहनने से ही बलात्कार जैसी घटनाएं होती हैं।

इतना ही नहीं, अबु आजमी ने बगैर सिर ढके और स्कर्ट पहनकर निकलने वाली महिलाओं के लिए कानून बनाने की भी मांग कर डाली थी।

ऐसा ही एक बयान सपा के एक अन्य नेता ने भी दिया था। मुलायम के लोकसभा क्षेत्र में एक लड़की के बलात्कार के बाद उसे जलाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सपा नेता ने कहा था कि इतने बड़े प्रदेश में रेप और हत्या की घटनाएं तो होंगी ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed