{"_id":"4908d7ddb838d5be196785cdeae8e4d1","slug":"mulayam-singh-yadav-attacks-on-nitish-kumar-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बातों में हमारी बीजेपी से सहमति हैः मुलायम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बातों में हमारी बीजेपी से सहमति हैः मुलायम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Oct 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया की 48वीं पुण्यतिथि पर बोलते हुए मुलायम सिंह ने एक बार फिर से नीतिश पर सीधे हमले किए।
विज्ञापन
बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि हम चाहते थे कि बिहार में बदलाव हो। इसी वजह से हमने कोशिश की थी कि सभी दल एक बैनर तले आ जाएं।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बिहार में बीजेपी की हालत अच्छी थी लेकिन आरक्षण के मसले पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान आने के बाद बीजेपी को नुकसान हुआ है। आरक्षण को लेकर आए बयान के बाद निश्चित ही गठबंधन को फायदा होगा।
बीजेपी से कुछ मुद्दों पर दूरी की बात कहते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि भाषा, सीमा और देशभक्ति पर हमारी और बीजेपी की राय एक है।
सरकार के काम करने के तरीके पर बात करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि बहुतम आपके आचरण को दिखाता है। बहुमत को हमेशा लोगों के हक में बनाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में उन्होंने आश्चर्यजनक ढंग से दीन दयाल उपाध्याय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कई मसलों पर राम मनोहर लोहिया और दीन दयाल उपाध्याय का नजरिया मिलता था।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के एक दिन पहले भी बिहार की एक रैली में मुलायम सिंह ने बीजेपी पर अपेक्षाकृत नरमी दिखाते हुए नीतिश कुमार पर हमले बोले थे।