{"_id":"576f5cf64f1c1b625fb48828","slug":"mulayam-singh-visits-pgi-due-to-throat-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में तकलीफ के चलते पीजीआई पहुंचे मुलायम, एक घंटे बाद छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में तकलीफ के चलते पीजीआई पहुंचे मुलायम, एक घंटे बाद छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को गले में तकलीफ होने पर शनिवार रात एसजीपीजीआई ले जाया गया। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक उन्हें चेकअप के लिए बुलाया गया था। जांच में पता चला कि गले में खराश थी।
विज्ञापन
जरूरी दवा और जांच के बाद रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि पीजीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुलायम का ब्लड प्रेशर असामान्य था। अचानक घबराहट और पसीना आने की शिकायत के बाद उन्हें पीजीआई ले जाया गया।
विज्ञापन
एक घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मुलायम का हालचाल जानने पीजीआई पहुंचे।
मुलायम रात साढ़े नौ बजे अचानक एसजीपीजीआई पहुंचे। मुलायम के ब्लड प्रेशर की जांच की गई, जो सामान्य निकली। निदेशक ने बताया कि गले में तकलीफ होने पर वो एंटी एलर्जिक खा रहे थे, इस वजह से सुस्ती सी हो रही थी।
विज्ञापन
अब वे पूरी तरह ठीक हैं और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। ब्लड प्रेशर असामान्य होने जैसी कोई शिकायत नहीं थी।