फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh statement against rss

'आरएसएस के लोग फैला रहे सांप्रदायिकता'

Mon, 30 Sep 2013 02:50 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 02:50 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh statement against rss

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों की साजिशों के कारण प्रदेश के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के बाद अब मेरठ में दंगा भड़काने की कोशिश की गई। मगर हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

लापरवाह अधिकारियों को भी नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग साधु के वेश में सांप्रदायिकता फैला रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव रविवार को यहां मुमताज पीजी कॉलेज में फाउंडर्स-डे को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है।

हमें साजिशों से निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा, अयोध्या में हमने संतों को परिक्रमा करने से रोका। वहां देश भर से साधु-संतों को बुलाया जा रहा था।
विज्ञापन


एक महीने के इस कार्यक्रम से पूरे प्रदेश का माहौल बुरी तरह बिगड़ सकता था। उन्होंने कहा, मैं कार्यक्रम में इसलिए कुछ देर से पहुंचा क्योंकि पश्चिमी यूपी के हालात को लेकर बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हम सांप्रदायिक ताकतों से सख्ती से नहीं लड़ेंगे तो वे बेकाबू हो जाएंगी। सपा प्रमुख ने कहा कि हमने प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायकों व सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से साफ कहा है कि वे न निराश हों और न ही घबराएं। मुसलमानों की रक्षा की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ें।

कांग्रेस पर बोला हमला
मुलायम सिंह कांग्रेस पर भी हमला करना नहीं भूले। कहा, हम पंडित गोविंद वल्लभ पंत की बहुत इज्जत करते हैं। मगर कांग्रेस पार्टी के यह दिग्गज नेता ऐसी गलती कर गए जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने अयोध्या में मूर्तियां रखने की इजाजत देकर बड़ी गलती की। अयोध्या में बाबरी मस्जिद अगर गिरी है तो वह कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण।

उन्होंने कहा कि सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्रा कमेटी ने मुसलमानों को सबसे पिछड़ा बताया है। हम केंद्र सरकार से बार-बार इनकी सिफारिशें लागू करने की मांग कर चुके हैं लेकिन मानी नहीं गईं।

हमारी सरकार मुसलमानों की तरक्की और बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश की योजनाओं में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

मुस्लिम लड़कियों को खासतौर पर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस में उचित तैनाती दी गई है। हर थाने में दो-तीन मुस्लिम सिपाही जरूर तैनात हैं।

दंगों से मुसलमान नाराज पर सपा रहनुमा: जिलानी
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के सचिव व प्रदेश के अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे से मुसलमानों को थोड़ी नाराजगी हुई है लेकिन सपा ही मुसलमानों की सच्ची रहनुमा है।


मुलायम सिंह यादव ने कभी भी अयोध्या में बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा नहीं कहा। सेकुलरिज्म का दम भरने वाले दलों के नेताओं द्वारा इसे विवादित ढांचा कहने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

कहा, फिरकापरस्त ताकतों की रथयात्रा रोककर मुलायम सिंह यादव ने पत्थर तक खाए। भाजपा का मुकाबला सपा ही कर सकती है। कांग्रेस पार्टी की ढ़िलाई के कारण अयोध्या में दंगे हुए और मुसलमानों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed