फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh speaks to young party leader.

विधायक-सांसद बनना है तो संघर्ष करो: मुलायम

Thu, 19 Nov 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh speaks to young party leader.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने युवा नेताओं को पुराने समाजवादियों के जीवन से सीख लेने और संघर्ष करने का मंत्र दिया। कहा कि हमें जो मिला है, संघर्ष से मिला है।

विज्ञापन


आप लोगों को आगे चलकर विधायक, सांसद बनना है, इसलिए गरीबों व पीड़ितों के लिए संघर्ष करो। उन्होंने 2017 में सपा की पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी के लिए प्रदेश सरकार के कामों को बूथ स्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव बुधवार को सपा मुख्यालय के लोहिया सभागार में चार युवा फ्रंटल संगठनों, समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं और जिला व महानगर अध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें चौधरी चरण सिंह ने बहुत आगे बढ़ाया। अजित सिंह का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वह ठीक नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डॉ. लोहिया से पहली मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राजनीतिक द्वेष में किस तरह उन पर हमले हुए, कैसे जान बची लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्हें हर बार परीक्षा देनी पड़ी है, पर सब कुछ संघर्षों से हासिल किया है। उन्होंने नौजवानों से कहा, संघर्ष करके ही आप लोग भी विधायक, सांसद बनेंगे। बड़े नेताओं से प्रेरणा लो, सपने देखो और उन्हें पूरा करने का संकल्प लो।

चापलूसी करने वाला देता है धोखा

Mulayam Singh speaks to young party leader.

सपा मुखिया ने कहा, वर्ष 2012 में आपने पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई थी। मुख्यमंत्री और सरकार अच्छा काम कर रहे हैं। घोषणापत्र के वादे पूरे कर दिए हैं, जो पूरे नहीं किए हैं, उन्हें पूरा कराओ। सरकार के कामकाज को लेकर समाजवादी पार्टी एक रोल माडल पेश करे। यदि सरकार के काम को जनता के बीच बूथ स्तर तक पहुंचा दिया तो 2017 में फिर हमारी सरकार बनेगी।

सपा मुखिया ने कहा, समाजवादियों ने सांप्रदायिकता से हमेशा लड़ाई लड़ी है। नौजवान क्षेत्र में सक्रिय रहकर गरीबों, पीड़ितों की मदद करें और कोशिश करें कि सद्भाव कायम रहे। बैठक में प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह गोप और उपाध्यक्ष नरेश उत्तम भी मौजूद थे।

आलोचना से विचलित न हों
मुलायम सिंह ने कहा, नेता में तकलीफ सहने की क्षमता होनी चाहिए और आलोचना से विचलित नहीं होना चाहिए। चापलूसी करने वाला धोखा देता है, जबकि आलोचक कमियां बताकर अच्छा काम करता है।

संकल्प, साहस व इच्छा शक्ति से बढ़ें आगे
उन्होंने कहा कि अगर संकल्प, साहस और इच्छा शक्ति हो तो आगे बढ़ने से नहीं रोका सकता है। आचरण में विनम्रता और ईमानदारी होनी चाहिए। उन्होंने हीनता की भावना त्याग कर आत्म विश्वास से आगे बढ़ने की सीख दी।

सपा में सामान्य परिवार के लोग मंत्री-विधायक

Mulayam Singh speaks to young party leader.

सपा मुखिया ने कहा कि सपा में सभी वर्गों के लोगों को सम्मान मिलता है। महिलाओं और नौजवानों को यही पार्टी आगे बढ़ाती है। सामान्य परिवार के लोग इसी पार्टी में नेता, मंत्री, विधायक और सांसद बने हैं। प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री और बहुमत की सरकार है। यह मामूली बात नहीं है।

हटाए गए मंत्रियों से नाराज नहीं
मुलायम सिंह ने कहा कि कुछ मंत्रियों की शिकायतें मिली थीं। उन्हें हटा दिया गया है। इससे दूसरे मंत्रियों को भी सबक मिला है। उन्होंने कहा कि हटाए गए लोग हमारे हैं। हम किसी से नाराज नहीं हैं।

अफसर नहीं सुन रहे तो सीएम क्या कर रहे है ?

मुलायम सिंह ने कहा कि युवा नेताओं की बात को अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो सीएम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमने आपके बीच से युवा सीएम बनाया था। सपा की सरकार युवाओं के बल पर आई है।

उन्होंने युवा नेताओं से कहा कि वे सीएम के यहां जाकर बैठ जाएं। उनके आने पर शालीनता से अपनी बात रखें। मुझसे कोई बात कहनी हो तो पत्र लिख देना। मैं जवाब भी दूंगा, जायज काम भी कराऊंगा और फोन पर बात भी करूंगा।

नेताजी! डीएम ने धक्के देकर बाहर निकलवा दिया

फर्रूखाबाद के एक युवा नेता ने कहा कि डीएम ने उन्हें धक्का देकर दफ्तर से बाहर निकलवा दिया था। वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखकर भी दिया था। सपा मुखिया ने नाराजगी जताते हुए पार्टी सचिव एसआरएस यादव से कहा कि यूथ लीडर लिखकर देते हैं तो उन्हें क्यों नहीं बताते ? उन्होंने युवाओं से कहा, आगे से मुझे पत्र भिजवाना चाहें तो एसआरएस के बजाए अरविंद सिंह गोप या नरेश उत्तम को देना। उन्होंने गोप व उत्तम से कहा कि युवा नेता जो भी लिखकर दें, वह उन तक अवश्य पहुंच जाना चाहिए।

पत्नी, मां-बाप की सुननी पड़ती है डाट

Mulayam Singh speaks to young party leader.

पूर्वांचल के एक युवा नेता ने सपा मुखिया से कहा कि वे जांच करा लें, फ्रंटल संगठनों के किसी पदाधिकारी को ठेका, पट्टा नहीं मिला है। वे कई गैरकानूनी काम नहीं कर रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। आज उनकी पत्नी की सालगिरह थी। यहां आए तो पत्नी नाराज हो गई कि केवल पार्टी का काम करते हैं। मां-बाप इसलिए नाराज कि कुछ कमाते नहीं, सिर्फ खर्च करते हैं। काम कोई होता नहीं, अधिकारी सुनते नहीं है।

नेताजी, ऐसी बैठकें जल्दी-जल्दी कीजिए
मीटिंग में सपा के प्रदेश महामंत्री व ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, आनंद भदौरिया, संजय लाठर, सुनील यादव साजन, अमिताभ वाजपेयी, अतुल प्रधान, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी और एबाद अहमद आदि ने विचार रखे।

उन्होंने युवा नेताओं के साथ बैठक करने के लिए सपा मुखिया का आभार जताया और कहा कि राजनीति में उनके प्रेरणा स्रोत वहीं हैं। उन्होंने कहा, नेताजी, ऐसी बैठकें जल्दी-जल्दी होनी चाहिएं। इससे नौजवानों को प्रेरणा मिलती है, बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।

बूथ स्तर तक मनाएंगे नेताजी का जन्म दिन
युवा प्रकोष्ठों की बैठक में तय हुआ कि नेताजी का जन्म दिन 22 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर धूमधाम से मनाया जाए। युवा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और दो नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान में मतदाता सूची में नए नाम बढवाएं।

नीतीश पर भड़के मुलायम

Mulayam Singh speaks to young party leader.

युवाओं को संबोधित करते समय मुलायम सिंह ने कहा कि वह सभी लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा महिला सभा की बैठक 19 नवंबर को लगा दो। इस पर कुछ लोगों ने कहा, 19 तो कल (बृहस्पतिवार) ही है।

इस पर सपा मुखिया ने कहा कि तो 20 नवंबर को रख लो। फिर दो-तीन युवा नेताओं ने कहा, 20 को तो आपको नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में जाना है। इस पर मुलायम नीतीश पर भड़क गए।

उन्होंने कहा, हमने उन्हें मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाया और वह कांग्रेस से जा मिले। उन्होंने संकेतों में नीतीश की कांग्रेस के निकटता को गठबंधन टूटने की वजह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed