फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh speaks over candidates for assembly election.

मुलायम बोले, बदल दिए जाएंगे कमजोर प्रत्याशी, जीतने वालों को मौका

Thu, 07 Apr 2016 06:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Apr 2016 06:28 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh speaks over candidates for assembly election.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को विरोधियों की साजिश से सचेत किया है। कहा कि चार साल में सपा सरकार ने रिकॉर्ड विकास कार्य किए हैं।

विज्ञापन


इससे बौखलाई विकास विरोधी ताकतें अफवाह फैलाकर लोगों को बरगला सकती हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें और उन पर नजर रखें।

मुलायम बुधवार को सपा कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। हारी हुई सीटों पर सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से पार्टी दफ्तर में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन


हर रोज कई जिलों से नेताओं, कार्यकर्ताओं के जत्थे राजधानी आ रहे हैं। ऐसे ही नेताओं ने सपा मुखिया से कई उम्मीदवारों पर विरोध जताया। कुछ दावेदारों के नाम सामने रखकर उन्हें प्रत्याशी बनाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीतने वाले अच्छी छवि के उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट

Mulayam Singh speaks over candidates for assembly election.

मुलायम ने कहा कि जिन सीटों पर कमजोर प्रत्याशी हैं, उन्हें बदल दिया जाएगा। जीतने वाले और अच्छी छवि के उम्मीदवारों को टिकट दिए जाएंगे।

मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2017 के विधानसभा चुनावों को हल्के में न लें। विकास विरोधी ताकतों की साजिशों से सावधान रहना है। सपा सरकार ने विकास का जो शानदार रिकॉर्ड बनाया है, उसकी जानकारी घर-घर तक पहुंचानी होगी। इसके लिए अभी से सघन जनसंपर्क करें।

लोगों को बताएं कि सपा ने घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे, उनमें से अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में गुटबंदी से ऊपर उठकर काम करने की नसीहत दी।

मुलायम ने इन कार्यों का दिया ब्यौरा

Mulayam Singh speaks over candidates for assembly election.

मुलायम ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जितने विकास कार्य यूपी में हुए हैं, उतने किसी अन्य प्रदेश में नहीं हुए। प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का मुफ्त इलाज करा रही है।

लखनऊ में मेट्रो ट्रेन दौड़ने वाली है। आगरा-एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने से परिवहन, पर्यटन और रोजगार में भारी वृद्धि होगी।

किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों को रोटी-रोजगार देने का काम सपा सरकार ने किया है। नौकरियों में भर्तियां खोली गई हैं। बिजली और सौर उर्जा के नए प्लांट लग रहे हैं। सड़क-पुल बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed