{"_id":"58243e744f1c1bf47eb3a1ec","slug":"mulayam-singh-speaks-against-currency-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंद होने पर बोले मुलायम-सदमे में हैं लोग, मिले एक हफ्ते का वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंद होने पर बोले मुलायम-सदमे में हैं लोग, मिले एक हफ्ते का वक्त
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Nov 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री के हजार-पांच सौ के नोट बंद करने के फैसले की खिलाफत की।
विज्ञापन
मुलायम सिंह ने कहा, इस फैसले से देश में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को कम से कम एक हफ्ते का वक्त मिलना चाहिए। वह लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कालेधन के खिलाफ हम भी हैं। सपा ने भी कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। नोट बंद होने के फैसले से जनता को परेशानी हो रही है इसलिए ये फैसला कुछ दिनों के लिए वापस हो। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुलायम सिंह ने कहा, हम भी चाहते हैं कि चुनाव में काला धन इस्तेमाल न हो। मोदी ने अचानक नोट बंद कर दिए जिससे सोने के दाम अचानक बढ़ गए। बीजेपी ने कहा था कि विदेश से कालाधन वापस लाएंगे लेकिन उन्होंने झूठ बोला। सपा सुप्रीमो ने कहा कि जनता को दवाइयों सहित जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा। मुलायम ने कहा कि बीजेपी चुनाव देख रही है जनता को नहीं। नोट बंद होने से देश में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि अचानक नोट बंद हो जाने से शादियों वाले परिवार सदमे में हैं। ऐसा करके प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के प्रति अविश्वास पैदा किया है।