{"_id":"619b43fd3119d05a2a3270c9","slug":"mulayam-singh-s-birthday-greetings-in-lucknow-shivpal-in-saifai","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : जन्मदिन के जश्न से अभिभूत मुलायम ने किया युवाओं का आह्वान, बोले, हर गरीब का जन्मदिन मनने लगे, यही है हसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : जन्मदिन के जश्न से अभिभूत मुलायम ने किया युवाओं का आह्वान, बोले, हर गरीब का जन्मदिन मनने लगे, यही है हसरत
Mon, 22 Nov 2021 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:25 PM IST
सार
लखनऊ में मुलायम सिंह यादव कार्यक्रम में पहुंचे इसके साथ ही शिवपाल सैफई में है तो उनके गठबंधन की संभावना भी अब कम नजर आ रही है।
विज्ञापन
जन्मदिन समारोह में मुलायम सिंह और अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सोमवार को अपने जन्मदिन केजश्न से अभिभूत दिखे। मंच पर माइक संभालते ही युवाओं का आह्वान किया। कहा नौजवान का जोश परिवर्तन की क्रांति लाएगा। यह भरोसा भी दिया कि जिस तरह का विश्वास जताया गया है, उस पर सपा खरा उतरेगी। इस प्यार की कीमत हर हाल में चुकाएंगे। कोशिश होनी चाहिए कि हर व्यक्ति का जन्म दिन मने। जिस दिन हर गरीब का जन्मदिन मनने लगा, उसी दिन चौतरफा खुशहाली दिखेगी।
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकताओं ने अस्पतालों में कहीं फल बांटे तो फ्रंटल संगठनों ने 83 यूनिट रक्तदान किया। विधवा एवं बाल आश्रम में केट काटकर मिठाइ बांटी गई। प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में करीब 11 बजे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चेहरे पर नारेबाजी सुनते ही मुस्कान दिखने लगी। मंच पर एक तरफ बैठे कवि उदय प्रताप सिंह तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। उन्हें बोलने का इशारा किया तो वह माइक संभाले और उठ खड़े हुए। उन्होंने कार्यकर्ता का आभार जताते हुए कहा कि नौजवानों में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह जोश परिवर्तन की क्रांति लाएगा।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। आप लोग इसे कामयाब बनाएं। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रो रामगोपाल ने साल ओढ़ाकर स्वागत किया। 83 किलो का लड्डू बांटा गया और केक काटा गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, एमएलसी अहमद हसन, उदय प्रताप सिंह, सुनील सिंह साजन, आनंद भदौरिया, डा. राजपाल कश्यप, शिवशंकर सिंह शंकरी, अशोक यादव, विधायक नफीस अहमद, दुर्गा यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, अंबिका चौधरी, सिगबतुल्ला अंसारी सहित तमाम विधायकों एवं पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन
विभिन्न दलों के नेताओं ने दी बधाई
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी। सुबह उनके आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मुलाकात की और बधाई दी। इसी तरह राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद, कांशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।