फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh had a review meet

अब भी सदमे में मुलायम, फिर दी धमकी

Thu, 22 May 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh had a review meet

लगता है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव आम चुनाव में हार के सदमें से अभी भी निकल नहीं पाए हैं, समीक्षा बैठक में हार उन्होंने धमकी तक दे डाली।

विज्ञापन


मुलायम ने समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों का मनोबल बढ़ाया। उनसे जनता के बीच जाने और जिला स्तर पर सम्मेलन करने की सलाह दी साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा, राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हमने इसके कई दौर देखे हैं। इसलिए, हार-जीत की ज्यादा चिंता न करें। कार्यकर्ता और नेता जनता का काम करें। जनता जनार्दन ही नेता बनाती है। उसी के बीच जाएं। जिलों में सम्मेलन कर अपनी बात बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सपा में सबसे ज्यादा निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिलाध्यक्षों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा मौजूदा राजनीतिक चुनौतियों का मुकाबला करने का आह्वान किया। कहा कि सपा सस्ती लोकप्रियता की नहीं, सिद्धांत की राजनीति करती है।

मंत्रियों, विधायकों ने हराया चुनाव

mulayam singh had a review meet
सपा में लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा का दौर जारी है। बुधवार को संगठन के साथ पार्टी मुख्यालय में समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों ने चुनाव में हार का ठीकरा अफसरों, मंत्रियों और विधायकों के सिर पर फोड़ा।

कुछ सीटों के प्रत्याशी भी उनके निशाने पर रहे। ज्यादातर उम्मीदवारों ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के बाद वोटों के ध्रुवीकरण ने सियासी हालात बदल दिए।

उन्होंने भाजपा पर प्रचार तंत्र के जरिए मतदाताओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

लगभग चार घंटे तक समीक्षा

mulayam singh had a review meet

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने जिला और शहर अध्यक्षों तथा महामंत्रियों के साथ करीब चार घंटे तक हार के कारणों की समीक्षा की। अधिकांश पदाधिकारियों का कहना था कि चुनाव के दौरान कई अफसर भाजपा एजेंट के रूप में काम करते नजर आए।

पार्टी मंत्री और विधायकों का भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। कई जगह उन्होंने प्रत्याशियों का विरोध किया। सपा मुखिया के निर्देश पर जिला पदाधिकारियों ने ऐसे नेताओं, अफसरों की लिखित में शिकायत दे दी।

मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष ने दंगों को लेकर मीडिया पर गलत प्रचार करने का आरोप लगाया। बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशी बदलना सपा के लिए ठीक नहीं रहा।

आगरा के महामंत्री मो. फारूख ने कहा कि प्रत्याशी का विलंब से घोषित होना और चुनाव प्रबंधन में खामी पार्टी को भारी पड़ी। मथुरा के जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशी को ही कमजोर बताया। एक पदाधिकारी ने बांदा के प्रत्याशी की भी शिकायत की।

ध्रुवीकरण पर सवाल किए

mulayam singh had a review meet

बैठक के दौरान जब कई जिलाध्यक्षों ने हार की वजह ध्रुवीकरण बताई तो मुलायम बोले, साफ कहो कि राम मंदिर आंदोलन की तरह कट्टर हिंदू भाजपा के साथ चले गए। उन्होंने कहा, मुसलमानों के बारे में सपा नहीं सोचेगी तो कौन सोचेगा।

उन्होंने अध्यक्षों से कहा, मान लिया भाजपा को ध्रुवीकरण का लाभ मिला लेकिन जब ध्रुवीकरण हो रहा था तो इसे रोक क्यों नहीं पाए।

विधायकों की भूमिका पर सवाल

लखनऊ के एक पदाधिकारी ने विधायकों की भूमिका पर सवाल उठाए तो रामपुर के जिलाध्यक्ष ने आजम खां पर चुनाव आयोग की पाबंदी को हार की वजह बताया।

भदोही के एक पदाधिकारी ने विधायक विजय मिश्र की छवि से नुकसान होने की बात कही। इस सीट पर उनकी बेटी सीमा मिश्र प्रत्याशी थीं।

प्रचार में नहीं गया बड़ा नेता

mulayam singh had a review meet

दास सहारनपुर के जिलाध्यक्ष और पार्टी के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय रामशरण दास के बेटे जगपाल दास ने कहा कि चुनाव में उनके और प्रत्याशी शाजान मसूद के अलावा न कोई मंत्री नजर आया और न ही संतरी। उन्होंने सीधे तौर पर प्रचार कमी को दोष दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की मोदी पर टिप्पणी की सीडी आ जाने के बाद वोटों का ध्रुवीकरण और ज्यादा हो गया। यही हार की वजह बना।

ध्रुवीकरण रहा हार की वजह

mulayam singh had a review meet

गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी नियुक्ति काफी देरी से हुई। पुराना संगठन तो राज बब्बर को चुनाव लड़ा रहा था।

उन्होंने पूर्व अध्यक्ष पर काफी तल्ख टिप्पणी भी की। उन्होंने भी वोटों के ध्रुवीकरण को हार का का मुख्य कारण बताया।

नेताओं के बूथों का ब्यौरा एक सप्ताह में
सपा के सभी जिलाध्यक्षों को निर्धारित प्रारूप पर सभी मंत्रियों, दर्जाप्राप्त रहे मंत्रियों, मौजूदा और पूर्व सांसदों, विधायकों, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के बूथों पर सभी दलों के प्रत्याशियों को मिले मतों का ब्यौरा मांगा है।

उन्हें प्रारूप पत्र दे दिया गया। जानकारी एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करानी होगी।

डबडबा गईं जयशंकर पांडेय की आंखें

mulayam singh had a review meet

फैजाबाद के जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय चुनावी हार पर बोलते समय भावुक हो गए। उन्होंने कहा, चुनाव हारने के बाद वह समीक्षा बैठक में आना नहीं चाहते थे।

उन्होंने मुलायम सिंह यादव की तुलना जयप्रकाश नारायण से की लेकिन पार्टी नेताओं पर समाजवादी विचारधारा से हटने का आरोप लगाया।

पुराने दौर के नेताओं के त्याग की याद दिलाते हुए उनकी आंखें डबडबा गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed