'मुलायम ने लोहिया के हर सपने को पूरा किया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी आंदोलन के महानायक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने ‘रोटी कपड़ा सस्ती हो-दवा पढ़ाई मुफ्ती हो’ का नारा दिया था।
प्रदेश में जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. लोहिया के सपने को साकार करने का काम किया।
सीएम अखिलेश यादव ने जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
उन्होंने कहा, समाजवादी सरकार जनसमस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है इसीलिए जो भी वायदा किया था उस पर मुख्यमंत्री ने अमल शुरू करा दिया।
समाजवादी जो कहते है उसे पूरा करने के लिए जाने जाते है।