फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh break his silence on dadri issue

दादरी कांड पर मुलायम सिंह ने किए तीखे हमले

Thu, 08 Oct 2015 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Oct 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
 mulayam singh break his silence on dadri issue

दादरी कांड पर अभी तक खामोश रहे मुलायम सिंह यादव ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कईयों को कटघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा कि दादरी कांड के जो तीन मुख्य आरोपी हैं सपा उन तीनों के नाम की पड़ताल करवा रही है। इसके पीछे वही लोग हैं जो मुजफ्फरनगर दंगे में शामिल थे।

मुलायम सिंह ने कहा कि कुछ लोग देश और प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। वह सोचते हैं कि प्रदेश का माहौल खराब करके उनको चुनावी फायदा होगा लेकिन वे गलत सोचते हैं। राजनीति समाज को तोड़ना नहीं जोड़ना सिखाती है।

विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि यूपी में हिंदू और मुस्लिम के बीच एक विश्वास का एक रिश्ता है। इस रिश्ते की मिसाल हर जगह दी जाती है।

कुछ लोग जानबूझकर इस रिश्ते को खराब करना चाहते हैं। इस विश्वास को तोड़ने के लिए बार-बार साजिशें रची जाती हैं।

दादरी में इखलाक की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि वह और पूरी सपा परिवार के साथ खड़ी है। किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।

मुलायम सिंह ने कहा कि देश में एक खास समुदाय के लोगों को जानबूझकर दबाया जा रहा है। उनको दबाने की यह मंशा न तो राजनीति के लिए अच्छी है और न ही देश के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि देश में असल समस्या गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और भष्ट्राचार है। देश को इनसे मिलकर लड़ना चाहिए लेकिन हम आपस में भाई-भाई को लड़वाने में रुचि दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed