{"_id":"61c5eb855b593c44450daefe","slug":"mulayam-singh-and-shivpal-yadav-close-leader-kunwar-balveer-singh-chouhan-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुलायम और शिवपाल के करीबी नेता भाजपा में शामिल, मलिहाबाद विधानसभा सीट पर असर डालेगा ये समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुलायम और शिवपाल के करीबी नेता भाजपा में शामिल, मलिहाबाद विधानसभा सीट पर असर डालेगा ये समीकरण
Fri, 24 Dec 2021 09:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Dec 2021 09:17 PM IST
सार
बलवीर सिंह के कद का अंदाजा इसी बता से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी मुलायम सिंह नियमित रूप से हर साल उनके घर आम खाने जाया करते थे। हालांकि पिछले कुछ साल से यह सिलसिला टूट गया था।
विज्ञापन
कुंवर बलवीर सिंह चौहान समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी समय मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के बेहद करीबी माने वाले विधानसभा मलिहाबाद के अटारी गांव निवासी कुंवर बलवीर सिंह चौहान शुक्रवार को समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए। इससे स्थानीय राजनीति में काफी बदलाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चौहान ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनकी पुत्रवधू व प्रधान संघ की अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान पहले ही भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बलवीर सिंह के कद का अंदाजा इसी बता से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी मुलायम सिंह नियमित रूप से हर साल उनके घर आम खाने जाया करते थे। हालांकि पिछले कुछ साल से यह सिलसिला टूट गया था। वहीं समाजवादी पार्टी में हुए कई बदलावों के बाद बलवीर सिंह को खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने भाजपा का दामन थामने का फैसला किया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर हुए सदस्यता ग्रहण के मौके पर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष माधवेंद्र देव सिंह, विकास किशोर, रामकुमार राही, समेत बड़ी संख्या में प्रधान व क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।