फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam sets record for muslims

मुस्लिमों के लिए मुलायम ने रचा इतिहास!

Sat, 25 Jan 2014 12:50 PM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jan 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
Mulayam sets record for muslims

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार का चेहरा बदलने की कवायद शुरू कर दी है। अखिलेश यादव मंत्रिपरिषद के शुक्रवार को हुए पुनर्गठन एवं विस्तार में मुसलमानों पर डोरे डाले गए। मुस्लिम चेहरे के रूप में तीन कैबिनेट और एक राज्यमंत्री को शपथ दिलाकर मुजफ्फरनगर दंगों से आहत मुस्लिम मन को सहलाने की कोशिश हुई। प्रदेश में पहली बार किसी सरकार में मुस्लिम वर्ग से पांच कैबिनेट और पांच राज्यमंत्री बनाए गए।

विज्ञापन

जानिए, क्या है पीछे की सियासी गणित

Mulayam sets record for muslims

सपा की नजर इन दिनों लोकसभा चुनाव और मुस्लिम वोटों पर खास तौर पर टिकी है। वेस्ट यूपी में मुसलमानों की तादाद अपेक्षाकृत ज्यादा है। वहां करीब 15 जिलों में मुस्लिम आबादी 25 से 50 प्रतिशत के बीच है। वेस्ट यूपी में मुस्लिम वोट ही सपा को सबसे बड़ा सहारा देता रहा है। मुजफ्फरनगर-शामली में सांप्रदायिक दंगों के बाद सपा का गणित थोड़ा गड़बड़ाया तो इसे साधने की कोशिशें की गईं। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मुस्लिम नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा लेकर लालबत्ती से नवाजा। सपा मुखिया ने बड़ी तादाद में धार्मिक नेताओं, मदरसा संचालकों और मुस्लिमों के डेलीगेशन से मुलाकात कर उनकी कई मांगें पूरी कीं। दंगे में मारे गए लोगों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिया। उनके परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी। दंगा पीड़ितों मुस्लिम के पुनर्वास के लिए प्रति परिवार पांच-पांच लाख (कुल 90 करोड़) रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए, इन चेहरों को दंगा कनेक्‍शन

Mulayam sets record for muslims

अब सरकार में नुमाइंदगी बढ़ाकर मुस्लिमों में राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की र्गई है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में सपा फिर मुस्लिमों पर दांव खेलने जा रही है। इसी के चलते अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में जिन तीन राज्यमंत्रियों को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, वे मुस्लिम चेहरे के रूप में खासी पहचान रखते हैं। मुजफ्फरनगर दंगे के समय भी उन्हें वहां शांति और भाईचारा कायम करने के लिए भेजा गया था। यासर शाह को राज्यमंत्री बनाया गया है। उनके पिता डॉ. वकार अहमद शाह कैबिनेट मंत्री थे। वहीं, कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत होने वाले शाहिद मंजूर मेरठ जिले की किठौर से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उनके पिता मंजूर अहमद भी कई बार मंत्री रह चुके हैं। शाहिद मेरठ लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी भी हैं। इसी तरह इकबाल महमूद पांचवीं बार संभल से निर्वाचित हुए हैं। महबूब अली एक बार कांठ और तीन बार अमरोहा से चुनाव जीत चुके हैं। तीनों राज्यमंत्रियों को लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम चेहरे के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पांच कैबिनेट-पांच राज्यमंत्री

Mulayam sets record for muslims

पहली बार किसी सरकार में पांच मुस्लिम कैबिनेट मंत्री हैं। अभी तक आजम खां, अहमद हसन और डॉ. वकार अहमद शाह काबीना मंत्री थे। डॉ. वकार गंभीर रूप से बीमार हैं और करीब छह महीने से मंत्रालय के कामकाज से दूर हैं। उन्हें मंत्री पद से मुक्त कर तीन और कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिपरिषद में पांच राज्यमंत्री भी हैं। इनमें रियाज अहमद, फरीद महफूज किदवई, वसीम अहमद, कमाल अख्तर और यासर शाह शामिल हैं। सपा के कुल 40 मुस्लिम विधायक हैं। इनमें 10 मंत्री हैं, यानी औसतन हर चौथा मुस्लिम विधायक मंत्री है।

पश्चिमी यूपी की नुमाइंदगी बढ़ी

Mulayam sets record for muslims

सपा सरकार में पश्चिमी यूपी से अभी तक केवल आजम खां ही कैबिनेट मंत्री थे। यूं तो राजेंद्र चौधरी भी गाजियाबाद जिले से हैं लेकिन उनका कार्यक्षेत्र लंबे समय से लखनऊ ही है। तीन और मंत्री बन जाने से वेस्ट यूपी से कैबिनेट में चार मंत्री हो गए हैं।

16वीं विधानसभा में मुस्लिमों की नुमाइंदगी
कुल विधायक--63
सपा से जीते--40
कुल मंत्री--10
कैबिनेट मंत्री---05
राज्यमंत्री--05

आजम विरोधी बने कैबिनेट मंत्री

Mulayam sets record for muslims

जिन तीन राज्यमंत्रियों को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, उनके नगर विकास एवं अल्पसंख्क कल्याण मंत्री आजम खां से मधुर रिश्ते नहीं हैं। कई बार तो उनमें कड़वाहट सामने भी आई है। इसी महीने आजम खां मेरठ में एक गर्ल्स स्कूल का शिलान्यास करने गए तो शाहिद मंजूर उसमें शामिल नहीं हुए। यह सिलसिला लंबे वक्त से चल रहा है। कमोबेश ऐसे ही रिश्ते ‘नवाब साहब’ नाम से मशहूर इकबाल महमूद के आजम खां से हैं। उन्हें सपा की आजम विरोधी लॉबी में गिना जाता है।

रियाज और शहजिल को सियासी झटका

Mulayam sets record for muslims

मंत्रिमंडल विस्तार और पुनर्गठन में पीलीभीत से पांच बार विधायक चुने जा चुके खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री रियाज अहमद को झटका लगा है। वे सपा के वरिष्ठतम विधायकों में हैं। उन्हें पदोन्नति की उम्मीद थी। इसी तरह बरेली की भोजीपुरा सीट से विधायक शहजिल इस्लाम मंत्री बनने के दावेदार थे। प्रोन्नति पाने वालों में मेरठ मंडल से एक और मुरादाबाद मंडल के दो राज्यमंत्री शामिल हैं। बरेली मंडल को प्रमोशन का मौका नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed