फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam reaction before election commission decision.

...तो क्या फैसले के बाद भी चुनाव लड़ेगे मुलायम सिंह

Tue, 17 Jan 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jan 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mulayam reaction before election commission decision.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

ऐसा लगता है कि मुलायम सिंह यादव को चुनाव आयोग से साइकिल छिन जाने का आभास हो गया था। सोमवार को वह अचानक शिवपाल के घर गए और फिर पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा, अखिलेश मेरे कहने में नहीं है। आयोग का जो भी फैसला हो, हम चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


लगभग पांच दशक की राजनीति में मुलायम को सियासी जोर-आजमाइश का पूरा अनुभव है। कहा जाता रहा है कि पहलवानी में धोबीपाट दांव लगाने वाले मुलायम इसका इस्तेमाल राजनीति में करते रहे हैं।
विज्ञापन


सपा नेता बताते हैं कि राम मंदिर आंदोलन के बाद पनपे विपरीत माहौल को मुलायम ने कांशीराम से मिलकर अनुकूल बना लिया। सपा की स्थापना के 11 महीने बाद ही वह दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए। मुलायम को अब पहली बार झटका लगा भी है तो अपने बेटे से।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश की लोकप्रियता के सामने कमजोर पड़े मुलायम

Mulayam reaction before election commission decision.

दोनों के बीच विवाद की शुरुआत चार महीने पहले हो गई थी, लेकिन एक जनवरी को यह क्लाइमेक्स पर पहुंची। परिवार के विवाद के बीच मुलायम कहते रहे कि पूरी पार्टी एक है, कोई हमारा कहना नहीं टाल सकता। लेकिन, वह इन सबका असली मतलब जानते थे।

मुलायम के एक पुराने साथी नाम का खुलासा न करने के आग्रह पर कहते हैं, मुलायम सिंह को बहुत पहले से अहसास था कि पार्टी उनके हाथ से निकल गई है। अखिलेश की लोकप्रियता के सामने अब उनकी अपील कमजोर पड़ गई है। अखिलेश के साथ युवाओं का समर्थन है।

इसके बावजूद वह पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए अड़े हुए थे। उन्होंने ऐसे फैसले लिए जो अखिलेश समर्थकों के खिलाफ थे। उन्होंने अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया। कई एमएलसी समेत युवा नेताओं को निष्कासित किया।

अखिलेश पर लगाए आरोप

Mulayam reaction before election commission decision.

मुलायम जब सोमवार को सपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए तो उनकी बातों से लगा कि उन्हें आयोग के फैसले का अंदाजा लग गया है। उन्होंने अखिलेश पर मुस्लिम विरोधी फैसले लेने, कहना न मानने का आरोप लगाया।

कहा कि आयोग का फैसला जो भी हो, वह अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उनके शिवपाल के घर जाने का भी मतलब निकाला जा रहा है।

माना जा रहा है कि आयोग के संभावित फैसले से पहले वह शिवपाल का हौसला बढ़ाने गए थे। वरना, चाहे दिन में छह बार बात करनी हो, वह शिवपाल को अपने घर पर बुलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed