फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam rally in allahabad

मुलायम ने दिया मोदी के 56 इंच सीने का जवाब

Sun, 02 Mar 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Mar 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
mulayam rally in allahabad

सपा मुखिया ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि प्रदेश में पूरी शिक्षा माफ होनी चाहिए। कहीं से भी इंतजाम कीजिए, संपूर्ण पढ़ाई मुफ्त होनी चाहिए।

विज्ञापन


ज्ञान के लिए पैसा न देना पड़े, अमीर-गरीब, किसान, मजदूर पढ़ाई से वंचित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को खड़ा करके इसका आश्वासन भी लिया।

आजम खां ने बीच में टोका, आप दिल्ली जाइए, वहां से कुछ धन का इंतजाम कीजिए, बाकी हम करेंगे।

महिलाओं के साथ जुर्म किया मोदी ने

mulayam rally in allahabad

सपा सुप्रीमो ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि मोदी ने गुजरात ने महिलाओं के साथ जुर्म किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस तरह का जुर्म उन्होंने नहीं देखा।

उन्‍होंने कहा कि आज लोग गुजरात में गंदा पानी पीते हैं, ऐसे से क्या तुलना करना। सपा सुप्रीमो ने चीन पर भी हमला किया और कहा कि वह देश में घुसपैठ कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया पर भी कसे तंज

mulayam rally in allahabad

मुलायम इस दौरान मुस्लिम कार्ड खेलना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि ‌यह बहुत ही ईमानदार कौम है।

उन्होंने सपा सरकार की दिल खोलकर तारीफें की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार जो कहती है करती है। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

सपा किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाती। काफी सोच-विचार करके हम टिकट देते हैं। वैसे तो टिकट लेने वालों की लाइन लगी है।

मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विकास की बात करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा नदियां गंदी गुजरात में ही हैं।

उन्होंने कांग्रेस को भी आड़ हाथों लिया। कहा, वह सिर्फ रायबरेली में काम करती हैं लेकिन हमने पूरे यूपी में काम किया है।

विज्ञापन

किसका सीना ज्यादा मजबूत

mulayam rally in allahabad

मुलायम उम्मीदवरों का परिचय कराने के बाद तुरंत भाजपा पर पलटवार करने लगे। उन्होंने मोदी को जवाब देते हुए कहा कि मोदी जी आपने मेरा नाम लेकर कहा था कि आपका सीना कितने इंच का है।

आपने कहा था कि आपका सीना 56 इंच का है। लेकिन मोदी जी यह भी तो सोचिए जब आपने गुजरात में कत्लेआम किया था तब आपने कहा था कि मैं गुजरात नहीं जाऊं, आपने मेरी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ली।

बावजूद इसके मैं गया। अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि किसका सीना ज्यादा मजबूत और ताकतवर है।

मुलायम ने साधा मोदी पर निशाना

mulayam rally in allahabad

सपा सुप्रीमो ने करीब 1.40 पर मंच संभाला और आते ही बोले कि वह अपील करने आए हैं कि उनके उम्मीदवारों को आप जीता देना।

उन्होंने सपा उम्मीदवारों को आगे बुलाया और बारी-बारी लोगों से परिचय कराया। इस दौदान उन्होंने लखनऊ में हो रही भाजपा की रैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह रैली सिर्फ तुलना करने के लिए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली में जुटने वाली भीड़ पर तंस कसा। इलाहाबाद में भीड़ जुटने के लिए उन्होंने लोगों को बधाई दी।

अखिलेश बोले, हार गए सांप्रदायिक लोग

mulayam rally in allahabad

उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि पहले सांप्रदायिक ताकतों ने सपा से भीड़ में मुकाबला करने की कोशिश की। हार गए तो उपलब्धियों की बात करने लगे।

इसमें भी पीछे रह गए। उन्होंने कहा, सपा सरकार ने चुनावी घोषणापत्र के अधिकांश वादे दो साल में ही पूरे कर दिए हैं। सरकार ने जनता का पैसा जनता को लौटाने का काम किया है।

यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश हैं और यहां जो योजनाएं चल रही हैं वे किसी और राज्य में नहीं चल रहीं।

कन्या विद्या धन, दसवीं पास लड़कियों की मदद, लैपटॉप वितरण जैसी योजनाएं शुरू की गईं। किसानों को समय से खाद, बीज दिया, सिंचाई मुफ्त की, दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाई। गांवों में ज्यादा से ज्यादा पैसा पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कौशळ विकास मिशन में 30 लाख से ज्यादा नौजवानों का पंजीकरण हो चुका है। युवाओं को रोजगार देने की कोशिश की जा रही है।

रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। लैपटॉप बांटकर सरकार ने गैरबराबरी दूर करने की कोशिश की है, गांवों के छात्रों को मेधावी बनाने की कोशिश की है।

बिजली का उत्पादन बढ़ाने का काम चल रहा है। इलाहाबाद में साल के अंत कर बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। यहां दो हजार मेगावाट का एक और प्लांट लगाया जाएगा।

बसपा शासन में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर एमओयू से आगे काम नहीं बढ़ा था। केवल ट्रांसमिशन लाइन बनाकर इसे आगे बढ़ाया जा सकता था। तहसील स्तर पर फीडर अलग करने का काम सपा सरकार ने किया है।

अच्छा मौका है ये

mulayam rally in allahabad

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को इलाहाबाद में देश बचाओ-देश बनाओ रैली में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने दिल्ली की सरकार में अहम भूमिका के लिए लोकसभा चुनाव में सपा को ज्यादा से ज्यादा सीट जिताने की अपील की।


परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित भीड़भाड़ वाली रैली में अखिलेश यादव ने संक्षिप्त भाषण में कहा कि लोकसभा चुनाव सपा के लिए बहुत अच्छा मौका है।

लोकसभा में सपा की सीटें बढ़ेगी तो दिल्ली की सरकार में समाजवादियों की अहम भूमिका रहेगी।

रैली स्‍थल पहुंचे सपा सुप्रीमो

mulayam rally in allahabad

सीएम अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और आजम खां इलाहाबाद रैली स्‍थल पर पहुंच चुके हैं।

पहले ऐसा लग रहा था कि नरेंद्र मोदी की लखनऊ में होने वाली रैली के बाद ही सपा की रैली शुरू हो पाएगी लेकिन अभी तक लखनऊ में मोदी का इंतजार किया जा रहा है।

ऐसे में तस्वीर बदलती नजर आ रही है। अब सपा सुप्रीमो के सवालों का जवाब नरेंद्र मोदी को देना होगा।

इलाहाबाद में रैली स्‍थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। कुछ ही समय में मुलायम सिंह और ‌अखिलेश यादव रैली को सम्बोधित करने वाले हैं। दर्जन भर सपा के मंत्री रैली स्‍थल पर पहुंच चुके हैं। कद्दावर नेता राजा भइया भी मौजूद हैं।

15 लाख की भीड़ का दावा

mulayam rally in allahabad

परेड मैदान में रविवार को समाजवादी पार्टी की ‘देश बनाओ, देश बचाओ’ रैली को पार्टी अब तक की सबसे बड़ी रैली का रूप देने में जुटी है।

इसमें लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद, फूलपुर, भदोही, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, अमेठी और सुल्तानपुर सहित 11 लोकसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे।

इसके लिए 13 से 15 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। माना जा रहा है कि इस महारैली के जरिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दम दिखाने की तैयारी की है।

रविवार को ही लखनऊ में भाजपा की ‘विजय शंखनाद रैली’ भी होगी सो परेड मैदान की रैली में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

हो सकते हैं लुभावने वादे

mulayam rally in allahabad

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोक लुभावन वादे भी कर सकते हैं।

रैली को कामयाब बनाने के लिए पार्टी के सांसद, विधायकों सहित पार्टी के पदाधिकारियों न पूरी ताकत झोंक दी।

पार्टी की ओर से पूरे शहर को झंडा,बैनर, पोस्टर, पैंफलेट से पाट दिया गया है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में साइकिल रैली निकालकर लोगों से जुटने की अपील की।

कल होती रही दिन भर तैयारी

mulayam rally in allahabad

शनिवार को पूरे दिन रैली की तैयारियों का जायजा लेने पार्टी नेता, पदाधिकारी पहुंचते रहे। देर रात तक परेड मैदान रैली स्थल पर तैयारियां जारी रहीं।

रैली स्थल के करीब आठ सौ मीटर के दायरे में बांस-बल्लियों से बैरीकेडिंग की गई है। मंच के करीब तक न पहुंच सकने वालों के लिए रैली स्थल पर कई जगह एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed