'मुलायम ने सपा को एक परिवार की पार्टी बना दिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन को पारिवारिक सम्मेलन करार दिया है। कहा मुलायम सिंह ने इसे एक परिवार की पार्टी बनाकर रख दिया है।
लोकसभा में भी यह एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। पूरे राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हीं के परिवार का कब्जा रहा। वे शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। अमेरिका व भूटान के दौरों में भी वे गुजरात का गरबा व डांडिया ही करके चले आये।
प्रधानमंत्री द्वारा गांधी जयंती के दिन झाड़ू लगाने को भी उन्होंने नाटक करार दिया है। कहा मोदी अब इंदिरा गांधी व जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन भी मनाने की बात कर रहे हैं।
अपनी छवि सेकुलर बनाना चाहते हैं मोदी
बेनी ने कहा कि मोदी कांग्रेस के इन बड़े नेताओं का जन्मदिन मनाकर अपनी सांप्रदायिक छवि को सेकुलर बनाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी की मजबूरी यह है कि उनकी पार्टी में कोई भी नेता ऐसा नहीं है जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर छवि सेकुलर हो। इसलिए वे दूसरी पार्टियों के नेताओं को हाईजैक कर रहे हैं।