मुलायम ने छोड़ी मैनपुरी सीट, कौन होगा उनका हमराही?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार मुलायम ने मैनपुरी सीट से इस्तीफा दे दिया है और अब वह अजामगढ़ से सांसद रहेंगे।
पहले से ही यह अटकल लगाई जा रही थी कि मुलायम अपनी इस सीट को लेकर दुविधा में है और जल्द ही इस पर अपना फैसला सुना सकते हैं।
पार्टी में चल रही कानाफूसी पर यकीन किया जाए, तो मुलायम संसद में अपने साथी को लेकर खासा परेशान थे, यही वजह है कि वो मैनपुरी सीट पर परिवार की बलि चढ़ाने से नहीं हिचके।
अब संसद में कौन बैठेगा मुलायम के साथ
दरअसल, लोकसभा चुनाव में बुरी हार के बाद मुलायम सिंह यादव के बोल 'अब मैं बैठूंगा किसके साथ?' से ही ये बातें उठने लगी थीं।
मुलायम के साथ संसद में पहुंचे समाजवादी पार्टी के चार सांसद उनके परिवार के ही हैं। मुलायम समझ नहीं पा रहे कि अब संसद में उनके साथ कौन बैठेगा।
जानकारों का मानना है कि मुलायम अपने साथ किसी हमउम्र या हमराही को ही संसद में अपने साथ बैठाना चाहते हैं और इसके लिए वो मैनपुरी से अपने रिश्तेदार को टिकट देने से कतरा रहे हैं।
इनका नाम हो सकता है पास
मुलायम की सबसे बड़ी चिंता यह भी है कि संसद में भले ही सपा के पांच सांसद हों, लेकिन वहां समाजवादी पार्टी की आवाज गूंजनी बेहद जरूरी है।
यही वजह है कि मुलायम किसी ऐसे नेता को संसद में अपने साथ बैठाना चाहते है, जो न सिर्फ कद में परिवार के सांसदों से बड़ा हो बल्कि उसकी बातों में भी गंभीरता और वजन हो।
समाजवादी पार्टी के अंदुरूनी सूत्रों की मानें तो इस नजरिए से मुलायम के पुराने सहयोगी और मौजूदा यूपी सरकार में मंत्री आजम खां और विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।