{"_id":"445fb8c598e0dd72d28142fe26043c24","slug":"mulayam-attacks-modi-in-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पर मुलायम का हमला, बोले हर बात का दूंगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी पर मुलायम का हमला, बोले हर बात का दूंगा जवाब
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Jan 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे मोदी की एक-एक बात का जवाब देंगे।
विज्ञापन
साथ ही खुलासा किया कि दंगों के बाद गुजरात जाने पर घायल महिलाओं को लगी चोटें देखकर वे विचलित हो गए थे।
सपा मुख्यालय पर ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने कहा, मोदी के राज में मुसलमानों की निर्मम हत्याएं हुईं।
गुजरात दंगे के बाद जब मैं वहां गए था तो कई घायल महिलाओं ने मुझे अपनी चोटें दिखाईं। यह देखकर मैं विचलित हो गया था। उन्होंने दावा किया कि 26 साल से प्रदेश का मुसलमान सपा के साथ है।
इतना लंबा साथ इसलिए बना हुआ है कि नाइंसाफी होने पर हम मुसलमान का पक्ष लेते हैं। कांग्रेस की हुकूमत में मेरठ, मलियाना, मुरादाबाद में दंगे हुए।
इनमें सैकड़ों मुसलमानों की जानें गईं लेकिन मुजफ्फरनगर दंगे पर दो दिन में स्थिति नियंत्रण में कर ली गई। पीड़ितों की मदद में अब तक 110 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं, उन्हें जमीन और नौकरी दी गई।
विज्ञापन
और ज्यादा मदद की जरूरत होगी तो वह भी देंगे। आजाद भारत में पहली बार पीड़ितों की तत्काल ऐसी मदद की गई है। भाजपा, बसपा और लोकदल के लोग जनता को बरगलाने में लगे हैं।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो ने कहा, महात्मा गांधी और अन्य सेनानियों ने आजाद भारत को महान और संपन्न बनाने का जो सपना देखा था, वह आज भी अधूरा है।
गरीब-अमीर के बीच खाई बढ़ी है। कई करोड़ लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में सात मौलिक अधिकार दिए गए हैं। डॉ. लोहिया ने सप्तक्रांति का दर्शन दिया।
इनमें गरीबी-अमीरी, धर्म-जाति, औरत-मर्द के नाम पर भेदभाव, नस्लभेद और रंगभेद को नकारा गया है। उन्होंने कहा, संविधान ने वाणी की स्वतंत्रता दी है। संविधान से प्राप्त अधिकारों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
वाणी स्वतंत्रता का अर्थ अनुशासनहीनता नहीं है। उन्होंने जंग-ए-आजादी के अग्रणी नेताओं जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, आचार्य नरेन्द्र देव, जयप्रकाश नारायण, डा. लोहिया, डॉ. अंबेडकर और शहीद स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया।
विषम परिस्थितियों में भी देश रक्षा में लगे सेना के जवानों की वीरता की सराहना की।
वर्ष 2015 तक 24 घंटे बिजली
मुलायम सिंह ने दावा किया कि प्रदेश की सपा सरकार ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पांच साल के अधिकांश चुनावी वायदे दो वर्ष में पूरे कर दिए हैं। जनहित की इतनी योजनाएं किसी दूसरे सूबे में नहीं चल रही हैं। प्रदेश में बिजली संकट भाजपा-बसपा की देन है।
इनके समय एक यूनिट बिजली नहीं पैदा हुई। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार 2015 में 24 घंटे बिजली देने लगेगी।
उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव हम सभी के लिए चुनौती हैं। इस बार ऐसी ताकत बनानी है कि केंद्र में कोई भी सरकार सपा के बिना न बन सके।