फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam and akhilesh saperatly call meet of SP MLA.

सपा में खिंचीं तलवारें, मुलायम-अखिलेश ने बुलाई अलग-अलग बैठकें

Mon, 27 Mar 2017 07:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Mar 2017 07:18 AM IST
विज्ञापन
mulayam and akhilesh saperatly call meet of SP MLA.
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा में एकाएक सियासी हलचल तेज हो गई है। इसकी वजह यह है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 28 मार्च को सवेरे विधानमंडल दल की बैठक आहूत की है तो 29 मार्च की शाम को सपा के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने नवनिर्वाचित विधायकों की मीटिंग बुलाई है।

विज्ञापन


विधानमंडल दल की बैठक में नेता और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया जा सकता है। वहीं, मुलायम नए विधायकों से राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे।

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को हुई बैठक में मुलायम व शिवपाल यादव को न बुलाने से राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। पिछले 25 वर्षों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक थी जिसमें मुलायम सिंह मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


इस बैठक में उनका नाम तक नहीं लिया गया। पार्टी की हार के बावजूद मुलायम के बयान संतुलित रहे हैं। शिवपाल ने कहा था कि यह घमंड की हार है, वहीं मुलायम कह चुके हैं कि चुनाव में पराजय के लिए कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव परिणाम आने के बाद मुलायम सिंह ने पहली बार 29 मार्च को शाम 6 बजे नवनिर्वाचित विधायकों को अपने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर बुलाया है। वे विधायकों से चुनावी नतीजों व मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। वह विधायकों को रात्रि भोज भी देंगे। माना जा रहा है कि विधानसभा में विधायक दल के नेता को लेकर भी वह बातचीत कर सकते हैं।

शपथ ग्रहण से पहले ही चुन लिया जाएगा नेता

mulayam and akhilesh saperatly call meet of SP MLA.

उधर, मुलायम से पहले अखिलेश यादव ने 28 मार्च को सवेरे नौ बजे सपा के प्रदेश मुख्यालय में विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इसमें सभी नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

28 मार्च से ही विधायकों का शपथ ग्रहण प्रारंभ हो रहा है। ऐसी संभावना है विधानभवन में शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले ही सपा विधानमंडल दल के नेता का चुनाव कर लिया जाएगा।

विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष कौन होंगे, यह 28 मार्च को सवेरे ही तय हो जाएगा। इसके अलावा दोनों सदनों में उपनेता, मुख्य सचेतक, सचेतक व अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव कर लिया जाएगा। मुलायम द्वारा विधायकों की बैठक बुलाने से पहले ही विधानमंडल दल के नेता के चयन की कसरत पूरी कर ली जाएगी।

अखिलेश व मुलायम की पसंद अलग-अलग

mulayam and akhilesh saperatly call meet of SP MLA.

विधानसभा में सपा विधायक दल का नेता ही प्रतिपक्ष का नेता होगा। इस पद के लिए सपा में जोड़तोड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह की पसंद जहां आजम खां या शिवपाल हैं वहीं अखिलेश यादव, राम गोविंद चौधरी या आजम में से किसी एक को इस पद पर देखना चाहते हैं।

हालांकि, ज्यादा संभावना राम गोविंद को विधायक दल का नेता बनाए जाने की है। सपा विधायक दल की बैठक में नेता के चयन का अधिकार अखिलेश यादव को सौंपा जा चुका है।

विधान परिषद में अखिलेश खुद भी सपा विधायक दल के लीडर और नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं। वह यह जिम्मेदारी किसी और को भी सौंप सकते हैं।

उधर, आजम खां शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गैरहाजिर रहे, इसके भी मायने निकाले जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के चयन से पहले उन्होंने पार्टी नेतृत्व का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed