फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulauam Singh Yadav criticizes SP activists.

सपा में चापलूसों की कमी नहीं, मुझे जाने क्या-क्या बना दिया: मुलायम

Tue, 12 Jul 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jul 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
Mulauam Singh Yadav criticizes SP activists.
मुलायम सिंह यादव पौधारोपण करते हुए - फोटो : amar ujala

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को राज्य सरकार की ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी योजना के तहत यहां कुकरैल वन क्षेत्र (सूगामऊ-जगहरा) में 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 5 करोड़ पौधे रोपने के अभियान का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस मौके पर वह नेताओं, कार्यकर्ताओं को नसीहत देने से नहीं चूके। कहा, सपा में चापलूसों की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री और अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन नेता उसका प्रचार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा कि इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति और साहस हो तो आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। दुविधावादी लोग कभी आगे नहीं बढ़ सकते। आलोचना से कभी डरो मत। आलोचना करने वाला असली मित्र होता है। यदि हममें कोई कमी है तो वह उसे दूर कर देता है। हमारे यहां (सपा में) चापलूसों की कमी नहीं है। उन्होंने मुझे जाने क्या से क्या बना दिया। पत्रों में भी चापलूसी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, मुझे खुशी है कि यूपी तेजी से बढ़ रहा है। हमने लोकसभा में यह बात कही तो एक भी सांसद ने विरोध नहीं किया। मुख्यमंत्री और अधिकारी काम में जुटे हैं लेकिन नेता उनके कामों का प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। यहां बैठा एक भी नेता बताए कि उसने कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाकर सरकार के कामों का प्रचार किया है।

देश में नंबर-1 सूबा हो सकता है यूपी

Mulauam Singh Yadav criticizes SP activists.

सपा मुखिया ने कहा, उप्र विकास में देश में नंबर-1 हो सकता है। विकास के लिए तीन चीजों की जरूरत होती है, लकड़ी, पत्थर और पानी। किसी दूसरे सूबे में ये तीनों चीजें उतनी मात्रा में नहीं हैं जितनी यूपी में हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, देश में 50 साल राज करने वालों ने कभी गांवों की तरफ ध्यान नहीं दिया। एक भी समस्या का समाधान नहीं किया। कश्मीर समस्या ज्यों की त्यों है। कश्मीर समस्या के पीछे पाकिस्तान है और पाकिस्तान के पीछे कौन है, यह सब जानते हैं।

पद पर बैठकर समस्याएं भूल जाते हैं अधिकारी
मुलायम ने कहा, अधिकारियों से काम लेना पड़ता है। नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि गांव, मुहल्लों में क्या हो रहा है, क्या समस्या है, इसका अनुभव आपको ज्यादा है।

साधारण परिवार से आने वाले अधिकारी भी समस्याओं के बारे में जानते हैं लेकिन पद पर बैठकर भूल जाते हैं। पहले लोग बिना पढ़े-लिखे थे। हमारे गांव के लोग चिट्ठी पढ़वाने नजदीकी उझानी गांव जाते थे। अब पढ़ लिख रहे हैं लेकिन पढ़ाई का संबंध डिग्री से नहीं है।

सीएम से पूछा, कितने पेड़ लगवाए

Mulauam Singh Yadav criticizes SP activists.

सपा मुखिया ने कहा, मुझे मुख्यमंत्री अखिलेश बता रहे थे कि कितने काम किए हैं। हमने पूछा पेड़ कितने लगवाए? इसके बाद से वह पौधरोपण अभियान में जुट गए हैं। सीएम ने इसी फील्ड में पढ़ाई की है, वह पर्यावरण के इंजीनियर हैं। प्रदेश में पौधरोपण का आंदोलन चल रहा है। इसमें सभी को मदद करनी चाहिए। प्रतिज्ञा लेकर जाएं कि हर व्यक्ति पांच-पांच पौधे लगाएगा।

मुलायम बोले, कोशिश करें कि पौधे 10-12 फीट के हों, 8 फीट से कम के तो होने ही नहीं चाहिए। छोटे पौधे बकरी और दूसरे पशु खा जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रमुख सचिव अनिता सिंह से कहा, वह जिलाधिकारियों से बात करें और पूछें कि कितने पौधे लगाए हैं। लगातार निगरानी होगी तो प्रदेश में पांच करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

पीपल, नीम, पाकड़ के पौधे जरूर लगाएं
मुलायम ने पीपल, नीम व पाकड़ के पौधे लगाने की सलाह दी। कहा कि पहले गांवों में ये पेड़ जरूर होते थे। पीपल के पेड़ की पूजा होती थी। बाद में पता लगा कि पीपल का पेड़ 24 घंटे और नीम पूरे दिन ऑक्सीजन देता है। मौजूदा दौर में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। यह बीमारियां फैलने की प्रमुख वजह है। पौधे लगाकर प्रदूषण कम किया जा सकता है।

मुलायम ने अधिकारियों से पूछा कितने पौधे लगाए हैं

Mulauam Singh Yadav criticizes SP activists.

मुलायम बोले, हमने यहां पांच पौधे रोपे हैं। उन्होंने मंच पर बैठे अधिकारियों से सवाल किया कि वे बताएं कितने पौधे लगाए हैं।

कहा, भाषण अच्छा दें और काम न करें, यह नहीं होना चाहिए। कथनी और करनी में भेद नहीं होना चाहिए। वादा खिलाफी नहीं होनी चाहिए। वादा करो मत, करो तो उसे निभाओ।

अवैध कब्जे हटाने पर पुरस्कृत
कुकरैल वन क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाने के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी एके सिंह समेत पांच कर्मचारियों को मुलायम ने पुरस्कृत किया। इनमें एमएस यादव, रिजवान अलीस, रवीन्द्र सिंह और थानाध्यक्ष इंदिरानगर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed