{"_id":"58dcfb324f1c1bb00463d945","slug":"mukhtar-ansari-shifted-to-banda-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से बांदा जेल ट्रांसफर किए गए डॉन मुख्तार अंसारी, ये बनी बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से बांदा जेल ट्रांसफर किए गए डॉन मुख्तार अंसारी, ये बनी बड़ी वजह
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया मुख्तार अंसारी को बृहस्पतिवार को लखनऊ जेल से बांदा जेल भेज दिया गया। इसके लिए बांदा जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार की सुरक्षा में डीजीपी जेल में तैनात सीओ विमल श्रीवास्तव को भेजा गया है।
विज्ञापन
मुख्तार द्वारा जान का खतरा बताए जाने के बाद अब जेल में डेढ़ सेक्शन पीएसी और दो डिप्टी जेलर की अतिरिक्त तैनाती करवाई जाएगी। गौरतलब है कि माफिया मुख्तार ने अपनी जान का खतरा बताया था। पहले उसे आगरा जेल भेजने की तैयारी थी लेकिन बाद में उसे बांदा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और बाहुबली बृजेश सिंह पर अपनी जान को खतरा बताया था। बुधवार को शपथ लेने विधानसभा पहुंचे मुख्तार अंसारी ने कहा, इन दोनों को ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का संरक्षण प्राप्त है। ये लोग मेरी हत्या कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसी लिए साजिशन मेरा स्थानांतरण लखनऊ कारागार से आगरा कारागार कराया जा रहा है। जिसके बाद देर शाम मुख्तार को लखनऊ से आगरा के बजाय बांदा जेल स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया गया।