{"_id":"5d1270a28ebc3e3cd94bf17f","slug":"mudered-by-brothers-lucknow-news-lko467267949","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले भाइयों ने की थी किशोर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले भाइयों ने की थी किशोर की हत्या
विज्ञापन
श्रावस्ती। मनवरिया भोजा निवासी इस्तियाक हत्याकांड का मंगलवार मल्हीपुर पुलिस ने खुलासा करने का दवा किया है। मामले में पुलिस ने मृतक के ही दो सौतेले भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सौतेले भाईयों ने संपत्ति के लालच में इस्तियाक की गला घोंटकर हत्या की थी।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनवरिया भोजा निवासी इस्तियाक (12) पुत्र जल्लन खां ने दो विवाह किए थे। जिसकी पहली पत्नी से दो बेटे अच्छन व हमजा हैं। जबकि दूसरी पत्नी हसीबुन से एक पुत्री व पुत्र इस्तियाक था। शनिवार शाम अच्छन व हमजा इस्तियाक को कबाब खिलाने के लिए घर से बुला ले गए थे। कुछ देर बाद अच्छन व हमजा लौट आए। जबकि इस्तियाक नहीं लौटा। देर शाम तक उसके न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की तो उसकी लाश रविवार को गांव के निकट बाग में पड़ी मिली।
सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने मृतक इस्तियाक की मां हसीबुन की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसका मंगलवार को खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर ने मृतक के सौतेले भाई अच्छन एवं हमजा को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार दोनों सौतेले भाईयों ने संपत्ति के लालच में किशोर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जिन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। गिरफ्तार हत्या आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से दोनो सौतेले भाईयों को जेल भेज दिया गया है।