{"_id":"6a6d116e90d6e75123008d34","slug":"mst-facility-for-16-destinations-from-awadh-bus-stand-starts-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1855107-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा आज से
विज्ञापन
अवध बस अड्डा।
लखनऊ। अवध बस अड्डे पर पहली अगस्त से 16 जगहों के लिए मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत होगी। अभी तक रोडवेज बसों के लिए एमएसटी कैसरबाग बस अड्डे से बनता था।
अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड के लिए एमएसटी बनेगा। पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। काउंटर सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे, जहां जरूरी दस्तावेज देकर एक महीने के लिए एमएसटी स्मार्ट कार्ड में बनवाया जा सकता है। छात्रों को स्कूल फीस का प्रमाण, हाईस्कूल का अंकपत्र, आधार कार्ड, फोटो व मोबाइल नंबर भी देना होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि 30 दिन यानी एक माह के लिए एमएसटी बनवाने पर 18 दिनों का ही किराया चुकाना होगा। एमएसटी के जरिये प्रतिमाह 12 दिन तक फ्री यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
दूरी के अनुसार एमएसटी का शुल्क
बाराबंकी- 1,044 रुपये
न्यू बाराबंकी- 1,296 रुपये
मसौली- 1,944 रुपये
रामनगर- 2,772 रुपये
घाघराघाट- 3,240 रुपये
जरवल रोड- 3,492 रुपये
गणेशपुर- 3,024 रुपये
जरवल कस्बा- 3,888 रुपये
कैसरगंज- 4,428 रुपये
कुंडासर- 4,932 रुपये
करनैलगंज- 4,464 रुपये
सागर- 1,368 रुपये
अहमदपुर टोल प्लाजा- 2,412 रुपये
भिटरिया- 3,276 रुपये
मवई- 3,780 रुपये
भेलसर- 4,464 रुपये