फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MSME Minister sidharth nath singh did virtual dialogue with Indian ambassador in south korea

दक्षिण कोरिया से यूपी में निवेश आने की संभावना, एमएसएमई मंत्री ने किया वर्चुअल संवाद

Fri, 24 Jul 2020 12:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jul 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
MSME Minister sidharth nath singh did virtual dialogue with Indian ambassador in south korea
यूपी में निवेश को लेकर ऑनलाइन चर्चा - फोटो : amar ujala
दक्षिण कोरिया से प्रदेश में निवेश आने की काफी संभावना है। दक्षिण कोरिया के निवेशकों के लिए प्रदेश में स्पेशल हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। साथ ही उद्यमियों की सहूलियत के लिए कोरियन लैंग्वेज एक्सपर्ट की नियुक्ति भी की गई है। यह जानकारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया में भारत की राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन से ऑनलाइन चर्चा के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहयोग की अपेक्षा भी की। सिद्धार्थनाथ ने दक्षिण कोरिया के निवेशकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से कोरियन कंपनियों को हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया प्रतिवर्ष 50 बिलियन डालर का इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक सामान खरीदता है। इसमें से 50 प्रतिशत अकेले चीन से आयात होता है। उत्तर प्रदेश से साउथ कोरिया में निर्यात की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने राजदूत से दक्षिण कोरिया में उत्तर प्रदेश से आयात को बढ़ाने में विशेष सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रोग्राम आयोजित करने की दी सलाह

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने निवेशकों की सुविधा के लिए नई औद्योगिक निवेश नीति लागू करने के साथ ही पूर्व में जारी नीति में दी गई सुविधाएं बढ़ाने का काम किया है। इससे प्रदेश में पहले से स्थापित इकाइयों एवं नए निवेशकों को भरपूर लाभ मिल रहा है।

राजदूत ने यूपी के साथ व्यापारिक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ऑनलाइन प्रोग्राम आयोजित करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में आयोजित डिफेंस एक्सपो में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री शामिल हुए थे। वे इस कार्यक्रम से काफी प्रभावित थे। इसके देखते हुए दक्षिण कोरिया से यूपी में निवेश आने की बहुत बड़ी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed