फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mp vinay katiyar speaks on ram mandir

लॉलीपाप नहीं, राम मंदिर निर्माण जरूरी: कटियार

Wed, 19 Oct 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Oct 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
mp vinay katiyar speaks on ram   mandir
राज्यसभा सांसद विनय कटियार - फोटो : demo pic

मंगलवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने राम के नाम पर लाभ लेने और राम मंदिर को लेकर चुप्पी साधने पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर सीधे तो केंद्र सरकार पर सधे अंदाज में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता है, तब तक कुछ भी संभव नहीं है। 
विज्ञापन


मंदिर को लेकर जितने बलिदान हुए हैं, उतने भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी नहीं हुए।अब यदि बातचीत व अदालत के जरिये बात नहीं बनती है तो केंद्र को कानून बनाने की पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के पहले अयोध्या में प्रदेश सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय रामलीला संकुल में थीम पार्क बनाने और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा द्वारा रामायण सर्किट बनाने की घोषणा से जुड़े सवाल पर कटियार ने केंद्र को भी नहीं बख्शा।

 उन्होंने कहा कि सूबे की अखिलेश यादव सरकार तो अयोध्या के नाम पर सिर्फ लालीपॉप दे रही है। उसने थीम पार्क के लिए अभी तक जमीन का बंदोबस्त ही नहीं किया है। 

दो महीने बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस तरह से अयोध्या में क्या होगा? उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या में रामायण म्यूजियम बनाने का तो स्वागत किया, लेकिन अयोध्या की बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान देने और राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाने की कार्यवाही शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि म्यूजियम बनना अच्छी बात है। 

mp vinay katiyar speaks on ram   mandir
राज्यसभा सांसद विनय कटियार - फोटो : demo pic

यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं तो यहां के घाट व सड़कें  भी अच्छी होनी चाहिए, लेकिन जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता, तब तक कुछ भी संभव नहीं है। इसके लिए अब तक 78 बार युद्ध हुए हैं और 3.5 लाख ने बलिदान दिया है।

 इतना बलिदान हिंदुस्तान व पाकिस्तान युद्ध में भी नहीं हुआ। फिर भी, आज रामलला टाट में हैं और हम ठाठ में। ऐसे में केंद्र सरकार को राम मंदिर बनाने की पहल करनी चाहिए। 

कटियार ने कहा कि  राम मंदिर निर्माण के तीन रास्ते हैं। संबंधित पक्षों से बातचीत, अदालत के फैसले से और कानून बनाकर। हमारा केंद्र से आग्रह है कि यदि बातचीत व अदालत के जरिये रास्ता नहीं निकलता है तो वह राम मंदिर केलिए कानून बनाने की पहल करे।

जनता ने बहुमत दिया है तो  हमें लोकसभा से इसकी शुरुआत करनी चाहिए। जब राज्यसभा में बहुमत आएगा तब राज्यसभा में भी प्रयास किया जाएगा। 

कटियार फैजाबाद से सांसद रहे हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। पर, उन्हें केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के अयोध्या के कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। आमंत्रण भेजने की जिम्मेदारी पर्यटन  विभाग की है। मेरा प्रोटोकॉल भी है। हो सकता है आमंत्रण घर पर भेजा गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed